मुंबई : राजस्थान और राजस्थानी समाज अपने अलग अंदाज और पहचान के लिए हमेशा जाना पहचाना जाता रहा हैं। उसी में से एक है अपने गाँव और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने के लिए राजस्थानी समाज द्वारा हर साल स्नेह सम्मेलनों का आयोजन करते हैं। ताकि एक दूसरे को जान सके और अपनी मिट्टी के लोगों से अपने आप को इस आपाधापी भरी जिंदगी में भी जोड़े रख सकें। उसी कड़ी में
जैन मित्र मंडल पडासलि द्वारा स्नेह सम्मेलन का आयोजन 5 जनवरी को विरार स्थित याजू पार्क में होने जा रहा हैं। रमेश बडाला का कहना है कि हमारी कोशिश है कि हमारे बच्चे हमारे गाँव के बाकी सदस्यों को जान सकें साथ ही हमारी सांकृति से जुड़े रहे। इसी लिए समाज द्वारा स्नेह सम्मेलन का आयोजन पिछले 22 साल से होता आ रहा हैं।
सम्मेलन की तैयारियों में बाबूलाल आर बडाला, गणपत बडाला, अम्बालाल बडाला, रतन बडाला, धर्मचन्द अन बडाला, संगठन मंत्री मुकेश एस बडाला, कमलेश आर बडाला, उपाध्यक्ष हिम्मत एम कोठारी, राजेश एम कोठारी, मंत्री भूपेंद्र बडाला, कोषाध्यक्ष अशोक कोठारी, सह मंत्री कमलेश बडाला, प्रकाश धींग, खेल प्रभारी प्रवीण एम बडाला, अमृत सी कोठारी, ललित, रमेश, पीयूष, राकेश, हितेश, नीलेश, राहुल, लोकेश, अरुण, विकाश, नरेश, मुकेश, मनोहरलाल, लाभचंद, सुभाष,निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश बदल आदि कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। यह जानकारी अशोक बडाला ने दी।

