By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: व्यस्कों के मुकाबले कोरोना से जल्द स्वस्थ होते हैं बच्चे, शोध में खुलासा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

व्यस्कों के मुकाबले कोरोना से जल्द स्वस्थ होते हैं बच्चे, शोध में खुलासा

Last updated: April 30, 2020 12:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कोविड-19 से पूरी दुनिया प्रभावित है। बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। हालांकि, शोधकर्ताओं का दावा है कि बच्चे व्यस्कों के मुकाबले कोरोना संक्रमण से जल्द ठीक होते हैं। प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल द लेंसेंट के अध्ययन में यह सामने आया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बच्चे शीघ्रता से उबर रहे हैं। बच्चे महज एक या दो हफ्ते में ही स्वस्थ हुए हैं।

14 बच्चों पर किया गया अध्ययन : 
लेंसेंट के अध्ययन निष्कर्षों से लगता है कि बच्चों में कोविड-19 के कम फैलने के प्रति संवेदनशीलता कम होना है। एक बाल चिकित्सा अस्पताल में तीन महीने से कम उम्र के 14 शिशुओं को भर्ती कराया गया था। क्वारंटाइन के पहले सप्ताह के दौरान इनमें से पांच बच्चों को स्वाब परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया। उनके भर्ती होने तक मामूली बुखार के अलावा कोरोना के लक्षण नहीं थे। उन्हें गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं थी।

व्यस्कों के अपेक्षा तेजी से आया सुधार : 
चार बच्चों में न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखे लेकिन उनके परीक्षण नकारात्मक थे। उन्हें एसिटामिनोफेन के अलावा कोई दवा नहीं मिली। भर्ती होने के 1-3 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। एक बाल रोग विशेषज्ञ ने लगातार दो सप्ताह तक उनकी निगरानी की। वहीं, जो पांच बच्चे पॉजिटिव पाए गए थे, वे उनके साथ भर्ती किए अन्य व्यस्कों के अपेक्षा तेजी से सुधार कर रहे थे। उन्हें दो सप्ताह बाद छुट्टी दे दी गई।

पूर्ववर्ती शोध भी यही कहते हैं : 
हालिया सभी शोध-अध्ययन इशारा करते हैं कि बच्चों पर वयस्कों की तुलना में वायरस का असर कम होता है। साथ ही लक्षण भी कम नजर आते हैं। इससे पहले भी चीन और सिंगापुर के कुल 1,065 प्रतिभागियों पर किए गए 18 अध्ययनों के मूल्यांकन के आधार पर ऐसा ही निष्कर्ष निकाला गया था।

बच्चों के जल्द स्व्स्थ होने के कारण : 
रिसर्च के आधार पर कहा जा सकता है कि सार्स-सीओवी-2 को शरीर में पहुंचकर सक्रिय होने के लिए एंजाइम एसीआई-2 की जरुरत होती है। बच्चों के फेफड़ों में एसीआई-2 उनके नाक, मुंह, गले के मुकाबले कम होता है। इसलिए वायरस बच्चों में यहीं असर करता है। बच्चों का शरीर खुद ही वायरस से लड़ने की क्षमता (साइटोकाइन स्टॉर्म) पैदा करता रहता है। इसलिए, वयस्कों की तुलना में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर होती है। ब्रिटेन की साउथ हैम्पटन यूनिवर्सिटी में बाल रोग के विशेषज्ञ ग्राहम रॉबर्ट्स के अनुसार कोविड-19 बच्चों के फेफड़ों में न जाकर ऊपरी हिस्सों यानी नाक, मुंह, गले तक ही सीमित रहता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नितिन गडकरी ने बिना किसी मुनाफे के मकान बेचने की दी सलाह
Next Article लहसुन और लाल मिर्च की चटनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें ‘माफ’ करने की बात करते हैं : राहुल
national
August 5, 2026
यश राज फिल्म्स ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए ‘राह रिकॉर्ड्स’ लॉन्च किया
entertainment
August 5, 2026
समान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग
entertainment
August 5, 2026
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!
entertainment
August 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?