वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई महिला मंडल के निर्देशन में ‘से नो टू प्लास्टिक कार्यक्रम’ के अंतर्गत 1 अक्टूबर को प्लास्टिक का इनकार महा अभियान कार्यक्रम के पोस्टर का अणुव्रत समिति मुम्बई के तत्वावधान में वसई, विरार, नालासोपारा क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में अनावरण किया। 2 अक्टूबर को जुहू बीच पर ‘से नो तो प्लास्टिक’ अभियान में वसई से 8 महिलाओं और कन्याओं की आकर्षक प्रोप के साथ उपस्थिती रही।
इस मौके पर बहुजन विकास अघाड़ी के ( विधायक) श्री हितेंद्र ठाकुर, श्री क्षितिज ठाकुर, ठाणे निरंजन डावखरे, माधवी गायकवाड़, मीरा- भाईंदर विधायक से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाये। इस कार्यक्रम से जुड़ने ओर प्लास्टिक पर बैन करने के लिए वसई और विरार की बहनों ने विशेष योगदान दिया। यह जानकारी सुनीता सिंघवी ने दी।

वसई-विरार महिला मंडल के ‘से नो टू प्लास्टिक’ पोस्टर का अनावरण

