By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वसई-विरार के क्वारन्टीन सेंटरों में मेडिटेशन थेरेपी करने की मांग कर रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

वसई-विरार के क्वारन्टीन सेंटरों में मेडिटेशन थेरेपी करने की मांग कर रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता

Last updated: June 11, 2020 10:00 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
  • एलईडी टीवी-वाईफाई लगा मेडिटेशन, योगा और लाफ्टर थेरेपी के ज़रिए मरीजों को तनाव से उबारने की करनी चाहिए पहल
  • मुम्बई में फीवर एवं विभिन्न चेकअप कैम्प, क्वारन्टीन और आइसोलेशन सेंटर में मरीजों को मेडिटेशन और योगा करवा किया जा रहा है तनाव मुक्त
  • कोरोना मरीजों से दूरियां बढ़े, सामाजिक बहिष्कार नहीं, उन्हें व उनके परिवार को हरसम्भव सहायता करने की बात कह रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता

कमर बेग/विरार। चीन के वुहान शहर से निकल कर कोरोना विश्व महामारी में बदल चुका है, इससे हमारे देश का कोई भी राज्य अछूता नहीं रहा । केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं, इसके उपाय योजना में सरकारें ज़िला स्तर पर काम कर रही हैं। ठीक ऐसे ही विभिन्न मनपा प्रसाशन भी अपने स्तर पर बड़े कदम उठा रही हैं। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को उपचार के लिए क्वारन्टीन और आइसोलेशन में रखा जाता है। आज जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंता का विषय है, हालांकि रिकवरी रेट भी 50 प्रतिशत के लगभग पहुंच रहा है और मौतें भी लगातार बढ़ रही हैं। मुम्बई मनपा क्षेत्र में मनपा के साथ विभिन सामाजिक संस्थाएं कोरोना की लडाई में साथ देते हुए धारावी जैसे हॉटस्पॉट में फीवर कैम्प और घर-घर जा कर थर्मल स्क्रिनिग और टेस्ट पर काम कर रही हैं। इसी के साथ क्वारन्टीन और आइसोलेशन सेंटरों में एलईडी टीवी और वाई फाई लगा कर मरीजों को तनाव मुक्त रखने के लिए मेडिटेशन, लॉफ्टर थेरेपी तथा योगा करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वरली स्थित एनएससीआई में बने कोविड सेंटर में  अब 1243 मरीजों को मेडिटेशन थेरपी उपलब्ध कराई जा रही है।
मुंबई के योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ने यहां भर्ती मरीजों को जूम ऐप के जरिए मेडिटेशन थेरपी दी। इसमें सभी मरीजों ने भाग लिया। मुंबई में भर्ती कोरोना मरीजों को लाफिंग थेरपी, योगा और अंताक्षरी के जरिए नॉर्मल रखा जा रहा है, क्योंकि यहां दो कोरोना मरीज डिप्रेशन में आत्महत्या कर चुके हैं। 14 दिन के क्वारन्टीन में रह रहे मरीज भय में रहते हैं, उनके इसी भय और तनाव से मुक्त रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
वसई-विरार में भी इसी तरह क्वारन्टीन और आइसोलेशन में एलईड़ी व वाईफाई लगा कर मरीजों को मेडिटेशन, लॉफिंग और योगा थेरेपी करवाने के लिए सामाजिक संस्थओं, उद्योगपतियों व डॉक्टरों की संस्थाओं को आकर मनपा के साथ काम करने की ज़ख़्त ज़रूरत सामाजिक कार्यकर्ता बता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मनपा फिलहाल आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रही है। टैक्स से चलने वाली मनपा को फिलहाल टैक्स बंद होने से आर्थिक तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मनपा आयुक्त गंगाथरन डी मनपा की बचत करने और ज़रूरी संसाधन पर ही खर्च करने को बल दे रहे हैं। चन्दनसार में ट्रॉमा सेंटर को डेडिकेटेड कोवीड 19 के 150 बेड के हॉस्पिटल को बनाने पर पूरा जोर दिया है, जिसे जल्द से जल्द शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विरार के म्हाडा के फ्लैट में क्वारन्टीन सेंटर बनाये गए हैं, जहां मरीजों को रखा जा रहा है। इसी के साथ वसई के जिजाई कॉलेज और वरुण इंडस्ट्री में क्वारन्टीन सेंटर हजारों बेड के बन रहे हैं। ऐसे में इन सेंटरों में मरीजों के लिए एलईडी टीवी लगा कर मरीजों को थेरेपी के लिए सामाजिक संस्थाओं और मेडिकल संस्थाओं को आगे आना चाहिए साथ ही कारोबारियों और व्यापारियों को भी ऐसे सेंटरों में मरीजों के लिए एलईडी और वाई फाई की व्यवस्था करवाने में मनपा के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ऐसा कहना है सामाजिक कार्यकर्ताओ का जो इस के साथ कोरोना मरीजों से या उनके परिवारों से दूरियों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की बात कहते हैं।

अगर आपके इमारत या आस-पास के घरों या रिश्तेदारों में किसी को कोरोना संक्रमण हुआ है तो उससे दूरियां बनाएं लेकिन सामाजिक बहिष्कार ना करें। उनको और उनके परिवार को नियम और दूरियों से हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करें। उनका हौसला बढ़ाएं क्योंकि वह भी हमारे समाज का हिस्सा हैं। वह कोरोना से लड़कर हमारे समाज में ही आएंगे। इसी के साथ मनपा ने जो क्वारन्टीन और आइसोलेशन बनाया है उसमें मरीजों को तनावमुक्त रखने के लिए उद्योगपतियों, व्यापारियों व डॉक्टरों की सामाजिक संस्थओं को आगे आकर एलईडी टीवी और वाईफाई के ज़रिए मेडिटेशन, लॉफिंग और योगा थेरपी करवाने की दिशा में काम करने की सख्त जरूरत है ताकि मरीजों को उनकी मनोदशा सुधारने में पहल कर उन्हें अच्छा किया जा सके।

– शंकर झा, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, वसई विरार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कहीं आपको भी यह खुशफहमी तो नहीं कि आप बहुत बिजी हैं !
Next Article यूपी : योगी सरकार बीफ निर्यात पर लगाए पूर्ण प्रतिबंध

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026
माणक गणि झोन ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे संपर्क पखवाड़ा का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
गोयल भवन के प्रांगण में साध्वीश्री राकेशकुमारी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?