वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में रविवार, 9 दिसम्बर 2018 को तीसरे चरण में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य में आज ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन सभी परिषदों में किया गया उसमें तेरापंथ युवक परिषद वसई द्वारा इस मेघा ब्लड डोनेशन ड्राइव में 128 यूनिट एकत्रित की गई।संजोग से आज वसई विरार महानगर पालिका में मैराथन का आयोजन भी था इसमे सुबह 6.30 से वसई समाज के सभी मेम्बर्स ने मेघा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बैनर के साथ अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। वसई का ब्लड कैम्प गुजराती उपाश्रय में किया जिसमें गुजराती समाज,वसई जैन महामंडल से सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही और इस कार्य की सराहना की। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ से इस आयोजन में अध्य्क्ष विरेन्द्र जी बोहरा और उनकी टीम ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस कार्य शुभारंभ प्रायोजक भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष चांदमल हिरण एवं समाज के सभी मेम्बर्स द्वारा नवकार मन्त्र एवं रिबिन द्वारा उद्घाटन किया गया।इसको सफल बनाने में सभा से मंत्री भगवती चौहान, कोषाध्यक्ष पूनमचंद लोढ़ा एवं सभा के सभी मेम्बर्स, महिला मंडल ,कन्या मंडल एवं किशोर मंडल का विशेष सहयोग रहा। युवक परिषद से अध्यक्ष यशवंत डांगी, मंत्री गजेंद्र गुंदेचा,कार्यक्रम के संयोजक कमलेश लोढ़ा, सह संयोजक विश्वास चौहान के साथ संपूर्ण युवक परिषद वसई ने विशेष सहयोग दिया।
वसई तेयुप के मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव में 128 यूनिट रक्तदान

