मुंबई। समणी डॉ. निर्माण प्रज्ञा, मध्यस्थ प्रज्ञा, डाॅ. प्रगति प्रज्ञा के पावन सानिध्य में तेरापंथ भवन, वसई पश्चिम में 1 मार्च से 17 मार्च तक धर्म आराधना अपने चरम पर रही ।इसी क्रम में शनिवार 16 मार्च 2019 को तेरापंथ महिला मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय “सशक्त नारी देश की तकदीर – बदल देगी कल की तस्वीर” रखा गया, जिसमें समणीजी ने महिला सशक्तिकरण की ओर जोर दिया और उपस्थित महिलाओं में जोश भरते हुए कहा कि महिलाओं को पहले आत्मवलोकन करना चाहिए और सर्वप्रथम अपनी तकदीर बदलने का प्रयास करें, देश की तकदीर अपने आप बदल जाएगी
रविवार 17 मार्च 2019 सुबह दंपत्ति शिविर का आयोजन किया गया इसमें लगभग 45 दंपतियों व किशोर-किशोरियों सहित कुल 140 सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।समणी मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की व दांपत्य जीवन का महत्व, संबंधों की जरूरत, जीने की कला, अर्थ व सुखी दांपत्य जीवन के उपाय बताए व सुखी दांपत्य जीवन हेतु संकल्प भी दिलाएं।
समणी निर्माण प्रज्ञा जी ने दंपति का मतलब, कलह के कारण, समस्या के समाधान व शांतिपूर्ण जीवन के अचूक मंत्र भी बताएं । संपूर्ण कार्यक्रम व 17 दिवसीय प्रवास में तेरापंथी सभा , तेरापंथ युवक परिषद , तेरापंथ महिला मंडल , किशोर मंडल , कन्या मंडल और वसई के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग व सहभागिता रही ।

