नालासोपारा (मुंबई)। VRP ग्रुप की एक दिवसीय यात्रा वड़ोदरा एक्सप्रेस द्वारा सा आनंद संपन्न हुई सर्वप्रथम हलोल जैन मंदिर के दर्शन किये तत्पश्चात पावागढ़ के प्राचीन दिगंबर जैन देरासर व हजारों फिट की ऊँची पहाड़ी की चोटियों में प्रख्यात महाकाली मंदिर के उड़न खटोला द्वारा दर्शन किये, तत्पश्चात वड़ोदरा में विराजमान साध्वी श्री कनक रेखा जी ठाणा-4 के दर्शन सेवा का लाभ लिया साध्वी श्री ने फरमाया आप के यहाँ समाज के घर-परिवार भी अब बढ़ गये हैं सभी जागरूक कार्यकर्ता हैं और चातुर्मासिक क्षेत्र हो गया है आप खूब धर्मसंघ की सेवा उपासना करते हुवें अपने स्वंय का भी कल्याण करते रहों साध्वी श्री से मंगलपाठ श्रवण कर के विदा ली।
वड़ोदरा में प्रकृति की गोद में नवीन निर्माणाधीन भव्य जैन मंदिर मनीलक्ष्मी मंदिर के दर्शन किये शाम के समय मनोरम दृश्य,सौन्दर्यीकरण को देखकर लगता हैं कि स्वर्गलोक धरती पर आ गया कुशल कारीगरी एवं बगीचे में रंगबिरंगे फूलों की महक से पूरा वातावरण अपनी सुगंध से सभी को अपनी और आकर्षक कर रहा था सभी ऐसे अदभुत सौंदर्य को देखकर आनंदित हो गये।
इसको सफल बनाने में विकास धाकड़ ने कुशल संचालन किया यातायात की व्यवस्था पारस बाफना ने की कुशल मार्गदर्शन रमेश ढालावत ने किया कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सोलंकी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाई कमलेश धाकड़, भरत धाकड़,दिनेश सोलंकी,वसंत कोठारी,सुरेश,पंकज,अनिल धाकड़ आदि ने सहभागिता की एवं सभी का सराहनीय योगदान रहा।
VRP ग्रुप की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा सानंद संपन्न

