मुंबई। वर्ल्ड विटिलिगो डे के पर आरुष फाउंडेशन ने ऑनलाइन मीटअप कार्यक्रम रखा। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी कई लोगों ने भाग लिया। जिसमें लोगों ने सफ़ेद दाग़ के बारे में चर्चा किया और अपना अनुभव सबसे साझा किया।
मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा किया गया कि कैसे विश्वभर में लोगों को सफ़ेद दाग़ होने से बचाया जा सकता और जिन्हें हुआ है उन्हें समाज में संघर्ष न करना पड़े इसके लिए क्या क्या उपाय किया जा सकता है। शिक्षा का अभाव, अज्ञानता, अंधविश्वास को दूर करने के लिए सभी कटिबद्ध है। आरुष फाउंडेशन टीम के अलग अलग राज्य के लोग भी इस मीटिंग से जुड़े। जिनमें प्रमुख रूप से गुजरात टीम, इंदौर टीम, दिल्ली टीम, मुंबई टीम शामिल हुए। सबने अपने विचार रखा,एक दूसरे का हौसलाअफजाई किया।
प्यार और सहयोग के मदद से ही समाज के कमियों को दूर किया जा सकता है। इसी बात को केंद्र बना के आरुष फाउंडेशन लगातार विश्वभर में सफ़ेद दाग़ से प्रभावित लोगों के लिए कार्य कर रहा है।उन्हें मानसिक तनाव होने से बचा रहा है।समाज में सफ़ेद दाग़ के प्रति जागरूकता पैदा कर रहा है। जिससे लोग समाज में इन्हें भी साधारण लोगों की तरह अपनाएं, प्यार दें। उम्मीद करते हैं इससे समाज में जल्द ही बड़ा बदलाव आएगा।
वर्ल्ड विटिलिगो डेः आरुष फाउंडेशन का ऑनलाइन मीटअप कार्यक्रम संपन्न

