By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वोटिंग के लिए मोदी ने राहुल समेत विपक्षी नेताओं को ट्विटर पर किया टैग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

वोटिंग के लिए मोदी ने राहुल समेत विपक्षी नेताओं को ट्विटर पर किया टैग

Last updated: March 13, 2019 11:09 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्विटर पर विपक्षी नेताओं को दिलचस्प अंदाज में सरप्राइज दिया। लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान से पहले मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जीसमेत विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को ट्वीट में टैग करते हुए लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने इसके साथ भी फिल्म, खेल, उद्योग और मीडिया जगत की हस्तियों से भी यह अपील दोहराई।
पीएम ने सिलसिलेवार ट्वीट में टैग कर सभी नेताओं से मतदाताओं को जागरूक कर वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम ने इसी से संबंधित एक ब्लॉग भी लिखा और इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। पीएम ने ट्वीट किया, मैं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और एमके स्टालिन से अपील करता हूं कि लोकसभा चुनावों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। मतदान के लिए बड़ी संख्या का आना हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूती के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में इसी तरह का संदेश देते हुए चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी, नवीन पटनायक और वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी को भी टैग किया। एक अन्य ट्वीट में पीएम ने नीतीश कुमार, सिक्किम के सीएम पवन चामलिंग और रामविलास पासवान को टैग कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की।
पीएम ने सिर्फ राजनीतिक हस्तियों को ही मतदान के लिए लोगों को उत्साहित करने की अपील नहीं की। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी, पूर्व आईपीएस और अब राज्यपाल किरन बेदी, साउथ के मशहूर फिल्म ऐक्टर मोहनलाल और सुदर्शन पटनायक को भी टैग कर ऐसी ही अपील की। खेल जगत की दिग्गज हस्ती किदांबी श्रीकांत, ओलिंपिक मेडल विजेता योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार, पीवी सिंधु को भी प्रधानमंत्री ने मतदान के लिए जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के दिग्गज आध्यात्मिक गुरुओं से भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए अपील की। पीएम ने सद्गुरु, श्री श्री रविशंकर और रामदेव को टैग करते हुए लिखा, ‘आपके जैसे आध्यात्मिक शख्सियत अपने शब्दों और कृत्यों से बहुतों को प्रभावित करते हैं। मैं आपसे भी गुजारिश करता हूं कि आप लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।’ इसके साथ ही उद्दोग जगत की नामी हस्ती आनंद महिंद्रा, रतन टाटा और आशीष चौहान से भी पीएम ने ऐसी ही अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलिवुड स्टार्स से भी ट्वीट कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। पीएम ने रणवीर सिंह को फिल्मी अंदाज में टैग करते हुए लिखा, ‘अपने युवा दोस्तो रणवीर सिंह, वरुण धवन और विकी कौशल से कहना चाहता हूं कि बड़ी संख्या में युवा आपको सराहते हैं। टाइम है कि आप उनसे कहें, अपना टाइम आ गया है। यह हाई जोश का समय है कि आप नजदीकी मतदान केंद्र तक जाकर वोट करें।’ इसके साथ ही पीएम ने अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से भी ऐसी ही अपील की।
उत्तर-पूर्व के मुख्यमंत्रियों और नेताओं को भी टैग कर प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सर्वानंदन सोनोवाल, हिमंत बिस्वा, कोनार्ड संगमा से ऐसी ही अपील की। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी ट्वीट करते हुए लिखा कि सम्मानित प्रणब मुखर्जी आप देश की महत्वपूर्ण राजनीतिक शख्सियत हैं। आप एक वोट की कीमत समझते हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि लोकतंत्र के पर्व में अधिकतम भागीदारी के लिए आप मतदान की अपील करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘द कपिल शर्मा शो’ में स्टेज पर सीआरपीएफ जवान ने पत्नी के लिए गाया गाना
Next Article मनपसंद चैनल उपभोक्तओं के लिए काफी महंगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?