सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वित्त मंत्री ने कहा- कोई कंपनी बंद नहीं होनी चाहिए, सरकार चिंताओं का समाधान चाहती है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

वित्त मंत्री ने कहा- कोई कंपनी बंद नहीं होनी चाहिए, सरकार चिंताओं का समाधान चाहती है

Last updated: November 16, 2019 10:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार संकट से गुजर रही टेलीकॉम कंपनियों की चिंताओं का समाधान चाहती है। किसी कंपनी को संचालन बंद नहीं करना चाहिए। मैं चाहती हूं कि सभी कंपनियां मनोबल ऊंचा रखते हुए कारोबार जारी रखें।

टेलीकॉम कंपनियां एजीआर के भुगतान में राहत चाहती हैं
सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में कारोबारी कंपनियों की संख्या ज्यादा से ज्यादा हो, उनका बिजनेस कामयाब रहे। टेलीकॉम ही नहीं बल्कि सभी सेक्टर की कंपनियों के लिए यही कामना करती हूं। वित्त मंत्रालय इसी नजरिए के साथ सभी से बातचीत करता है। टेलीकॉम सेक्टर ने भी संपर्क किया, हम उनके मुद्दों से अवगत हैं।

एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर 1.42 लाख करोड़ रुपए की देनदारी बन रही है। दूरसंचार विभाग को इसके भुगतान के लिए रकम की प्रोविजनिंग से कई प्रमुख कंपनियों को जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड घाटा हुआ। वोडाफोन-आइडिया (वीआईएल) ने 50,921 करोड़ रुपए का नुकसान बताया। यह किसी भारतीय कंपनी का सबसे बड़ा तिमाही घाटा है। वीआईएल ने गुरुवार को नतीजे जारी करते हुए कहा था कि कारोबार जारी रखने की क्षमता अब सरकार से राहत मिलने पर निर्भर है।

भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर के मुद्दे पर सरकार से कुछ छूट देने की मांग की है। वे चाहती हैं कि कम से कम ब्याज और पेनल्टी में तो राहत मिल ही जाए। सीतारमण का कहना है कि एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिन कंपनियों ने गंभीर चिंताओं के बारे में बताया, हम उन्हें दूर करने की सोच रखते हैं।

एजीआर मामला क्या है?
टेलीकॉम कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) का 3% स्पेक्ट्रम फीस और 8% लाइसेंस फीस के तौर पर सरकार को देना होता है। सुप्रीम कोर्ट के 24 अक्टूबर के फैसले से कंपनियां एजीआर की गणना टेलीकॉम ट्रिब्यूनल के 2015 के फैसले के आधार पर करती थीं। ट्रिब्यूनल ने उस वक्त कहा था कि किराए, स्थायी संपत्ति की बिक्री से लाभ, डिविडेंड और ब्याज जैसे नॉन कोर स्त्रोतों से प्राप्त रेवेन्यू को छोड़ बाकी प्राप्तियां एजीआर में शामिल होंगी। विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेक्स) एडजस्टमेंट को भी एजीआर में माना गया। हालांकि फंसे हुए कर्ज, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और कबाड़ की बिक्री को एजीआर की गणना से अलग रखा गया। दूरसंचार विभाग किराए, स्थायी संपत्ति की बिक्री से लाभ और कबाड़ की बिक्री से प्राप्त रकम को भी एजीआर में मानता है। इसी आधार पर वह टेलीकॉम कंपनियों से बकाया फीस की मांग कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार विभाग के पक्ष में फैसला दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए, शीतकालीन सत्र से शिवसेना विपक्ष में बैठेगी
Next Article पहली बार अग्नि-2 मिसाइल का रात में सफल परीक्षण, न्यूक्लियर हथियारों के साथ 2000 किमी तक हमला करेगी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?