सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विटामिन डी की कमी से कोविड-19 से मौत का खतरा ज्यादा : स्टडी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

विटामिन डी की कमी से कोविड-19 से मौत का खतरा ज्यादा : स्टडी

Last updated: May 9, 2020 9:05 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यहां तक कि विटामिन डी की मात्रा के कम होने से कोरोना मरीज की मौत की आशंका बढ़ जाती है। 20 यूरोपीय देशों पर किए गए एक हालिया शोध में यह खुलासा हुआ है। एंजेलिया रस्किन यूनिवर्सिटी और क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है।

पूर्व के शोधों में विटामिन डी के कम स्तर और गंभीर सांस संबंधी बीमारियों के बीच संबंध पाया गया है। विटामिन डी सफेद रक्त कोशिकाओं की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है, जिससे उन्हें बहुत अधिक सूजन पैदा करने वाले साइटोकिन्स जारी करने से रोका जाता है। कोविड-19 वायरस के कारण अत्यधिक मात्रा में सूजन पैदा करने वाले साइटोकिन्स बन जाते हैं।

नए शोध में पाया गया है कि इटली और स्पेन में औसत विटामिन डी का स्तर अन्य यूरोपीय देशों से काफी कम है जिस वजह से इन देशों में कोविड-19 संबंधित ज्यादा मौतें हुई हैं। दक्षिणी यूरोप में लोग तेज धूप से बचते हैं। उत्तरी यूरोप में विटामिन डी का औसत स्तर ज्यादा होने का कारण धूप में ज्यादा बैठना और कोड लिवर ऑयल का प्रयोग करना है। शेधकर्ता डॉक्टर ली स्मिथ ने कहा, विटामिन डी के औसत स्तर और कोविड-19 संक्रमण के मामलों और मृत्युदर में ज्यादा संबंध देखने को मिला है। जिन बुजुर्गों में विटामिन डी की मात्रा सबसे कम है वे कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में विटामिन डी सप्लीमेंट का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज के दौरान किया जाना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उद्धव ठाकरे बोले, कोरोना वायरस चेन को तोड़ने में नहीं मिली है सफलता, सेना बुलाने से किया इनकार
Next Article कोरोना से दुनिया में 39.18 लाख संक्रमित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?