सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विश्व में कोरोना वायरस से 4005 मौतें, एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

विश्व में कोरोना वायरस से 4005 मौतें, एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

Last updated: March 10, 2020 7:29 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 101 से अधिक देश आ गये हैं और इससे मरने वालों की संख्या चार हजार से ज्यादा हो चुकी है जबकि 113,589 लोग इस वायरस से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

भारत में भी यह धीरे-धीरे फैलने लगा है और 44 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा कि अब तक विदेशों से आने वाली 8255 उड़ानों के कुल आठ लाख 74 हजार 708 यात्रियों की हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिनमें से 1921 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह हैं। इनमें से 177 को अस्पताल में भतीर् किया गया है। कुल 33,599 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है और 21,867 यात्रियों की निगरानी की अवधि पूरी हो चुकी है। बार्डर पर साढ़े 11 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है।

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे।
वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3136 लोगों की मौत हो गयी जबकि 80,754 लोग संक्रमित हुए हैं। चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना के कारण अब तक 463 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7375 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर 237 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7161 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इटली और ईरान के साथ दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7513 लोग इससे संक्रमित हैं। संक्रमित लोगों की संख्या ईरान से भी अधिक है।

चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी वाले देश अमेरिका में भी यह गंभीर रूप से फैल चुका है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 605 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत आठ प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है।

जर्मनी में दो, फ्रांस में 21, स्पेन में आठ, जापान में छह, इराक में चार, ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया एवं हांगकांग मेंं तीन-तीन, स्विट्जरलैंड में दो तथा मिस्त्र, सैन मैरीनो, अर्जेंटीना, फिलीपींस, थाइलैंड और ताइवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस बीच हांगकांग से जापान के बंदरगाह पर पहुंचे क्रूज शिप (डायमंड प्रिंसेस) पर भी कोरोना का कहर बरपा। उसमें सवार 696 लोगों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि सात लोगों की मौत हो गयी।

फ्रांस में अब तक 1191 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं जबकि जर्मनी में 1139, जापान में 488, स्पेन में 1204, स्विट्जरलैंड में 332, ब्रिटेन में 319, नीदरलैंड में 321, बेल्जियम में 239, स्वीडन में 248, सिंगापुर में 150, नॉर्वे में 147, हांगकांग में 115, ऑस्ट्रिया में 99, चेक गणराज्य में 32, मलेशिया में 99, ऑस्ट्रेलिया में 74, यूनान में 66, कुवैत में 64, कनाडा में 60, इराक में 60, थाईलैंड में 50, बहरीन में 79, मिस्र में 48, आइसलैंड में 53, ताइवान में 45, संयुक्त अरब अमीरात में 45, डेनमार्क में 31, वियतनाम में 31, सैन मैरीनो में 27, क्रूज जहाज (ग्रैंड प्रिंसेस) में 21, इजरायल में 42, ब्राज़ील, आयरलैंड, फिनलैंड में 30, पेरू में छह, अल्जीरिया में 17, ओमान में 16, वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में 19, लेबनान में 41, इक्वेडोर में 14, पुर्तगाल, कतर एवं रूस में 13-13, क्रोएशिया और जॉर्जिया में 12-12, सऊदी अरब में 11, एस्टोनिया एवं मकाऊ में 10-10 तथा चिली में पांच और अर्जेंटीना में नौ लोग संक्रमित हैं।

घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को लेकर उच्चतम श्रेणी का आपातकाल घोषित किया हुआ है। पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक 50 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलायी गयी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंतत: प्रभावित हो सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ महिला मंडल ऐरोली ने निकाली बाइक रैली
Next Article ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने पर बुआ यशोधरा सिंधिया ने जताई खुशी, बोलीं- यह ‘घर वापसी’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?