पर्वत पाटिया, सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर (pap smear screening) जांच शिविर का आयोजन विवेक हॉस्पिटल उधना दरवाजा में किया गया।
प्रथम सत्र उद्घाटन व सम्मान का रहा जिसमें डॉक्टर कमला जी व सभी सभा संस्था के पदाधिकारी गणों की महनीय उपस्थिति रही।
नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम को मंगलमय बनाया मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण से।अध्यक्ष सुमन जी बैद ने सभी का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्य सुनीता पारख ने सभी को डॉ कमलाजी का परिचय दिया। डॉ कमला जी ने पैप स्मियर टेस्ट के बारे में सभी को बताते हुए कहा कि एक बहुत छोटा सा टेस्ट है पर लेडिज को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनते हुए हर 2 से 3 साल से यह करवाना चाहिए ।
सभा मंत्री प्रदीप जी गंग, ज्ञानचंद जी कोठारी ने भी अपने भाव व्यक्त किए। महिला मंडल द्वारा डॉ कमलाजी का शाल एवं मोमेंटो व उनके सपोर्टिंग स्टाफ का प्रतीक चिह्न एवं सर्टिफिकेट के द्वारा सम्मान किया गया। इस शिविर के विशेष सहयोगी बने अनुदान दाताओं रमेश जी ओस्तवाल,कुलदीप जी कोठारी, संपतमल जी झाबक ,रंजीत जी गीया,कमल जी पुगलिया को भी मोमेंटो व शाल के द्वारा सम्मानित किया गया। सह मंत्री रेखा चौधरी द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री मधु झाबक ने किया।
शिविर का निरीक्षण करने व बहिनों को मोटिवेट करने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से गुजरात प्रभारी श्रेया जी बाफना व विशेष आमंत्रित महिमा जी चौरडिया पधारे । कार्यक्रम के संयोजक कुसुम जी बोथरा ,ललिता जी पारख, रंजना जी कोठारी के अथक श्रम से 75 बहिनों की टेस्टिंग करवाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी महिला मंडल टीम का विशेष सहयोग रहा।सधन्यवाद।
विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन

