By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क Pap Smear जांच शिविर का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क Pap Smear जांच शिविर का आयोजन

Last updated: February 8, 2026 7:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • 108 महिलाओं की हुई सफल स्क्रीनिंग

चेंबूर (मुंबई )। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क Pap Smear Test (सर्वाइकल कैंसर जांच ) शिविर का सफल आयोजन तेरापंथ भवन, चेंबूर में किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते जांच के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री पंकज जी एवं साध्वीवृंद की मंगल प्रेरणा से हुई। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 108 महिलाओं की Pap Smear Screening सफलतापूर्वक की गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रारंभिक जांच का लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती राजश्री पालांडे (अध्यक्ष – सुरभि महिला सेवा सहकारी संस्था, NGO) एवं श्रीमती संगीता ज़वेरी (साउथ सेंट्रल ज़िला प्रमुख – सोशल मीडिया) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती राजश्री पालांडे ने भी अपना Pap Smear Test करवाया, जो तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर के लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात रही।
शिविर की संपूर्ण चिकित्सकीय प्रक्रिया का संचालन डॉ. नीलम भिसे एवं उनकी टीम, एक्मे हॉस्पिटल द्वारा किया गया। डॉ. भिसे एवं उनकी टीम ने अत्यंत दक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ जांच कार्य संपन्न किया, जिसकी उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर की अध्यक्ष श्रीमती ममता जी कच्छारा एवं उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती कंचनदेवी वनिता जी मानसी जी बाफना तथा श्रीमती वैशाली जी संदीप जी दुग्गड का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती क्रान्ति जी सुराना, श्रीमती अंजू जी कोठारी, श्रीमती कल्पना जी परमार, श्रीमती प्रमिला जी सोनी, श्रीमती मंजू जी धाकड़, श्रीमती मीरा जी धाकड़, श्रीमती मंजू जी राठौड़, श्रीमती मनीषा जी कोठारी, श्रीमती शर्मिला जी डूंगरवाल सहित सम्पूर्ण महिला मंडल चेंबूर की अथक मेहनत, सुव्यवस्थित योजना एवं समर्पण से यह शिविर सुचारु रूप से संपन्न हुआ। साध्वी श्री पंकजश्री एवं साध्वीवृंद शारदा श्री जी के पावन आशीर्वाद तथा तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा। यह निःशुल्क जांच शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ। रिपोर्टर :- दीपक राठौड़

 

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article माणक गणि झोन गोरेगांव वेस्ट ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे स्पोर्ट्स ड़े का सुंदर आयोजन!
Next Article 54 दिनों तक अखंड 6700 से ज्यादा घंटे जप अनुष्ठान में जुड़े 300 से अधिक परिषद के तेरापंथी युवा एवं किशोर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जैन विश्व भारती में विरल जैन दीक्षा समारोह का आयोजन
social
February 8, 2026
यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह के जादुई कॉलेबोरेशन तेरे संग को नेटिज़न्स से मिल रहा है खूब प्यार
entertainment
February 8, 2026
6520 घंटे के अखंड जप में 13,000 से अधिक तेरापंथी युवा एवं किशोर हुए सहभागी
social
February 8, 2026
54 दिनों तक अखंड 6700 से ज्यादा घंटे जप अनुष्ठान में जुड़े 300 से अधिक परिषद के तेरापंथी युवा एवं किशोर
social
February 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?