सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विराट कोहली ने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 41 शतक लगाए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विराट कोहली ने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 41 शतक लगाए

Last updated: November 23, 2019 8:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:विराट कोहली ने शनिवार को डे-नाइट टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच में 136 रन की पारी खेली। कोहली ने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में सबसे ज्यादा 41 शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबर कर ली। कोहली ने तीनों फॉर्मेट के 160 मैच में 41 शतक लगाए हैं। वहीं पोंटिंग ने 324 मैच खेलकर ये कारनामा किया था। कोहली के बाद सौरभ गांगुली 16 और सचिन तेंदुलकर 13 शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान हैं।

कोहली औसत के मामले में पोंटिंग समेत सभी पूर्व कप्तानों से आगे हैं। 41 शतक लगाने के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का औसत 45.54 का रहा। जबकि कोहली ने 66.85 की औसत से शतक लगाए हैं।

विराट-पोंटिंग टी-20 में शतक नहीं लगा पाए

कोहली ने बतौर कप्तान 53 टेस्ट में 20 और 80 वनडे में 21 शतक लगाए हैं। वे अब तक 27 टी-20 में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। पोंटिंग ने 77 टेस्ट में 19 और 230 वनडे में 22 शतक ठोके हैं।  वहीं भारतीय कप्तान की तरह वे भी टी-20 में शतक नहीं जमा पाए थे।

बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन शतक औसत
विराट कोहली 160 188 10697 41 66.85
रिकी पोंटिंग 324 376 15440 41 45.54
ग्रीम स्मिथ 286 368 14878 33 43.12
एलन बॉर्डर 271 319 11062 17 41.27
स्टीफन फ्लेमिंग 303 348 11561 15 35.68
एमएस धोनी  332 330 11207 11 46.89

डे-नाइट टेस्ट में कोहली का पहला शतक

कोहली पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगाने वाले विश्व के 16वें और बतौर कप्तान 5वें बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के अजहर अली ने डे-नाइट टेस्ट इतिहास का पहला शतक लगाया था। उन्होंने अक्टूबर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रन की नाबाद पारी खेली थी। पिंक बॉल टेस्ट में सिर्फ पाकिस्तान के असद शफीक ने ही दो शतक लगाए हैं।

विराट 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता डे-नाइट टेस्ट में 32वां रन लेते ही बतौर कप्तान 5 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ये कारनामा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर और रिकी पॉन्टिंग, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और स्टीफन फ्लेमिंग कर चुके हैं। विराट ने इस मैच से पहले बतौर कप्तान 52 टेस्ट में 62.88 की औसत से 4968 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी 60 मैच में 3454 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दूसरे दिन बांग्लादेश का दूसरी पारी में स्कोर 152/6, भारत को 89 रन की बढ़त
Next Article हनीमून पर इन हेरिटेज डेस्टिनेशंस का बनाएं प्लान और लें शाही शान का मज़ा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?