सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विराट कोहली के इस बयान से नाखुश आशीष नेहरा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विराट कोहली के इस बयान से नाखुश आशीष नेहरा

Last updated: May 7, 2020 1:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरा अच्छा नहीं रहा था। इस दौरे की शुरुआत तो बेहद शानदार रही थी, लेकिन अंत बहुत ही खराब। टी-20 सीरीज के सभी पांचों मैच जीतनेके बाद भारत तीन वनडे और दोनों टेस्ट में सभी मैच हार गया। विराट कोहली ने वनडे सीरीज के बाद कहा था कि 2020 में वनडे क्रिकेट की कोई महत्ता नहीं है, क्योंकि इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा विराट कोहली की इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में भारत कभी भी आरामदायक स्थिति में नहीं था। पहले वनडे में भारत विशाल 346 रनों का बचाव नहीं कर पाया। दूसरे वनडे में भारत 273 रनों का पीछा नहीं कर पाया और तीसरा वनडे भी भारत ने आसानी से गंवा दिया। विराट कोहली ने इस सीरीज के दौरान कहा था कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप के चलते वनडे की कोई महत्ता नहीं है। उन्होंने कहा था, ”शमी और जडेजा ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन इस साल के कैलेंडर में वनडे प्रासंगिक नहीं हैं।”

हाल ही में आकाश चोपड़ा के साथ वीडियो चैट में आशीष नेहरा ने कोहली के इस बयान  पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, ”यदि भारतीय टीम वनडे में  जीत हासिल कर लेती तो भी क्या कप्तान विराट कोहली ऐसा ही बयान देते। और यदि ऐसा ही था तो भारतीय टीम न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेली ही क्यों?”

41 साल के आशीष नेहरा भारतीय कप्तान से भी यह भी जानना चाहते हैं कि क्या न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने के लिए टीम ने बेस्ट एफर्ड नहीं किए। नेहरा ने कहा, ”यदि आप जीत कर यह बात कहते तो अलग बात होती। यह कहना गलत है कि यह साल टी-20 के लिए है, इसलिए हम वनडे की कोई परवाह नहीं करते। यदि ऐसा था तो वहां आप वनडे सीरीज खेलने क्यों गये थे? क्या आप यह कहना चाहते हैं कि भारत ने वनडे सीरीज जीतने की कोई कोशिश नहीं की। मैं कोहली से सहमत नहीं हूं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टी-20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया में उमेश यादव को नहीं मिलेगी जगह
Next Article मालदीव में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?