विरार। अहिंसा यात्रा के साथ महाराष्ट्र की धरती पर कदम रख चुके तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ पूरे महाराष्ट्र से लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में तेरापंथ समाज विरार ने भी गुरुचरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर दर्शन सेवा का लाभ लिया।
जानकारी के अनुसार, आचार्य श्री महाश्रमण जी के महाराष्ट्र प्रवेश पर विरार से तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़,निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष राकेश चोरडिया, महिला मंडल संयोजिका हेमा चोरडिया, शांतिलाल जी सोलंकी,विशाल बैंगनी,प्रतीक बाफना व केसरदेवी सोलंकी आदि ने गुरुदेव के दर्शन किये व विरार में संतो का चातुर्मास प्रदान करने हेतु गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

विरार के श्रावको ने किए गुरुदर्शन

