By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विदेश मंत्रालय:सीएए-एनआरसी को लेकर दुनियाभर के देशों से संपर्क किया, ज्यादातर ने माना- यह भारत का अंदरूनी मामला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

विदेश मंत्रालय:सीएए-एनआरसी को लेकर दुनियाभर के देशों से संपर्क किया, ज्यादातर ने माना- यह भारत का अंदरूनी मामला

Last updated: January 3, 2020 8:17 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को लेकर हमने दुनियाभर के देशों में संपर्क किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इन देशों को बताया कि सीएए और एनआरसी के पीछे हमारा मकसद क्या है और ज्यादातर देशों से मिली प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट होता है कि वे इन मसलों को भारत का अंदरूनी मामला मानते हैं।

‘हमने दूसरे देशों की सरकारों से अपना नजरिया साझा करने को कहा’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा- हमने दोहरी रणनीति अपनाई। भारत में मौजूद राजदूतों और हाईकमिश्नरों से संपर्क के अलावा हमने विदेशों में भारतीय राजनयिकों के जरिए इस मुद्दे पर वहां की सरकारों से बात की। हमने अपने उच्चायोगों से कहा कि वे एनआरसी और सीएए के बारे में वहां की सरकारों को बताएं। हम इन सरकारों को यह स्पष्ट करना चाहते थे कि ये हमारे अंदरूनी मामले हैं। हमने वहां की सरकारों से अपना नजरिया साझा करने पर भी जोर दिया।

‘कानून के जरिए संवैधानिक ढांचे को नहीं बदला गया’
रवीश कुमार ने बताया, “हमने अपने राजनयिकों से कहा कि वे जहां हैं, वहां की सरकारों को बताएं कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में आए अल्पसंख्यकों की नागरिकता के लिए है। यह कानून अन्य समुदायों के नागरिकता हासिल करने के लिए मौजूदा रास्तों को भी किसी तरह प्रभावित नहीं करता। इसका मकसद किसी की नागरिकता छीनना नहीं है। इस कानून के जरिए हम किसी भी तरह से भारतीय संविधान के मूलभूत ढांचे को बदल नहीं रहे हैं, जैसा कि कुछ विदेशी मीडिया दर्शा रहे हैं। हमने अपने राजनयिकों से कहा है कि वे अपनी संबंधित सरकारों से ही नहीं, बल्कि वहां के मीडिया से भी इस बारे में बात करें।’’

‘बांग्लादेश सरकार के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट की’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- हमने यह भी बताने के निर्देश दिए थे कि एनआरसी और सीएए पूरी तरह भिन्न प्रक्रियाएं हैं। इनका आपस में कोई संबंध नहीं है। हमने बताया कि एनआरसी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई प्रक्रिया है और यह हमारा अंदरूनी मामला है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और उसकी निगरानी में ही पूरी की गई है। कुछ देशों को छोड़कर ज्यादातर का यही मानना है कि यह हमारे आंतरिक मसले हैं।

सीएए पर बांग्लादेश की विरोधी प्रतिक्रिया पर रवीश कुमार ने कहा- हमने अपनी स्थिति बांग्लादेश सरकार के सामने स्पष्ट कर दी है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ देश सीएए को लेकर खुश नहीं हैं, लेकिन यह रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

शिंजो आबे के भारत दौरे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था
कानून लागू होने के बाद दिसंबर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी और जापान के पीएम शिंजो आबे की द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन और गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था। बांग्लादेश सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे एक किलोमीटर के इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक्शन में CDS बिपिन रावत, एयर डिफेंस कमांड बनाने के लिए मांगा प्लान
Next Article CAA को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर अटैक, कहा- एक प्रोविजन बताएं जिससे जाएगी नागरिकता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?