By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विदेश मामलों की समिति का ट्रम्प को जवाब- हाफिज सईद को ढूंढा नहीं गया, वह खुलेआम रह रहा था
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

विदेश मामलों की समिति का ट्रम्प को जवाब- हाफिज सईद को ढूंढा नहीं गया, वह खुलेआम रह रहा था

Last updated: July 18, 2019 8:45 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: अमेरिका में विदेश मामलों की समिति ने आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को करारा जवाब दिया है। समिति ने कहा कि 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद को ढूंढा नहीं गया है। वह पिछले 10 साल से पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा था। ट्रम्प ने बुधवार को ट्वीट किया था कि 10 साल ढूंढने के बाद आखिरकार आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार कर लिया गया।
अमेरिका सईद को वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका
पाकिस्तान पुलिस ने हाफिज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री दफ्तर के मुताबिक, सईद को गुजरांवाला से गिरफ्तार किया गया। उस पर प्रतिबंधित संगठनों के लिए फंड इकट्ठा करने का आरोप है, जो अवैध है।हाफिज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विदेश मामलों की समिति ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान 10 साल से खोज नहीं कर रहा था। वह देश में आजादी से रह रहा था। उसे कई बार गिरफ्तार किया और छोड़ भी दिया। सईद को दिंसबर 2001, मई 2002, अक्टूबर 2002, अगस्त 2006 (दो बार), दिसंबर 2008, सितंबर 2009 और जनवरी 2009 में गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया था।’’
ट्रम्प ने हाफिज की गिरफ्तारी पर ट्वीट किया था, 10 साल की तलाश के बाद आखिरकार मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले 2 सालों में उसे पकड़ने के लिए बहुत भारी दबाव डाला गया।
अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा और फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ जांच शुरू की थी। पंजाब पुलिस ने मार्च में बताया था कि सरकार ने जमात के 160 मदरसे, 32 स्कूल, दो कॉलेज, चार हॉस्पिटल, 178 एंबुलेंस और 153 डिस्पेंसरी को सीज किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक- सईद के संगठन जमात-उद-दावा को लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य चेहरा माना जाता है। 2008 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड भी सईद ही है। अमेरिका ने सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया है। उस पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ईनाम भी रखा गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग अगले हफ्ते हो सकती है, सभी तकनीकी खामियां सुधारी गईं
Next Article भारत-इजरायल में 345 करोड़ रु. का करार, नौसेना को बेहतर तकनीक वाली एयर-टू-एयर मिसाइलें मिलेंगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एकता कपूर की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के 16 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज
entertainment
April 3, 2026
कांदिवली में दो दिवसीय घुटना रोग नाशक कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
April 3, 2026
बडवाइज़र 0.0 ने मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी की घोषणा की
Business
April 3, 2026
आऊवा द्वारा “म्हारी संस्कृति म्हारो राजस्थान”, कल बेंगलुरु में सजेगा राजस्थानी संस्कृति का महोत्सव
social
April 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?