वेलिंग्टन:भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब वनडे सीरीज अपने अंजाम की तरफ पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच रविवार (3 फरवरी) को वेलिंग्टन में सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा। इससे पहले चौथे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत पहले तीन वनडे मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी है, लेकिन फिर भी उम्मीद है कि टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अंत अच्छा करना चाहेगी।
India vs New zealand: माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा- 92 पर इंडिया ऑलआउट. यकीन नहीं हो रहा कि इन दिनों कोई टीम 100 के नीचे ऑलआउट हो सकती है। फैन्स को वॉन का यह ट्वीट पसंद नहीं आया और ट्रोल कर दिया।
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं और साथ रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पांच सदस्यीय दल ने शुक्रवार (1 फरवरी) को यहां धुर्वा स्थित झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया। इस दल में सीए के तीन और बीसीसीआई के दो सदस्य मौजूद थे। इस मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आठ मार्च को वनडे मैच खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कप्तान सरफराज अहमद पर लगे चार मैचों के प्रतिबंध की आलोचना की है। उन्होंने आलोचना करते हुए इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नौकरशाही प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है। मनी ने कहा कि पाकिस्तानी कप्तान की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने और उसे स्वीकार करने के बावजूद आईसीसी की संचालन समिति ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया जोकि अनुचित है।
भारतीय कप्तान मिताली राज(Mithali Raj) शुक्रवार को 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई लेकिन इस धुरंधर खिलाड़ी के लिये 200 वनडे महज एक आंकड़ा है। मिताली ने जनवरी 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था । वह शुक्रवार को 50 ओवरों के प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय मैचों का दोहरा शतक जमाने वाली पहली महिला बन गई।
प्रवीण ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। उनसे जब भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “बोलिंग कोच बन जाएंगे, कोई बना लेगा तो।” भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने हाल ही में आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने हालांकि इस बात को माना कि आस्ट्रेलिया को पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी खली लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम कमजोर नहीं है।
श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश के क्रिकेट बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार और खिलाड़ियों में अनुशासनहीनता के कारण आगामी विश्व कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा। रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने 1996 विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि 30 मई से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप में टीम पहले दौर के आगे नहीं जा पाएगी।
मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पहुंची थीं। सानिया मिर्जा इस शो में अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ पहुंची। बेटे इजहान के जन्म के बाद सानिया मिर्जा पहली बार टेलीविजन पर किसी शो में नजर आईं। सानिया ने इस शो में कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की और कपिल का जमकर मजाक भी उड़ाया।
कतर ने शुक्रवार (1 फरवरी) को खेले गए एएफसी एशियन कप (AFC Asian Cup 2019) के फाइनल में चार बार की चैंपियन जापान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कतर ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है। जायद स्पोर्टस सिटी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कतर के लिए अल्मोएज अली ने 12वें और अब्दुलअजीज हतीम ने 27वें मिनट में गोल दागे। अकरम आफिफ ने 83वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया।

