By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वीवीएस लक्ष्मण अब ऑनलाइन सुधारेंगे बंगाल के बल्लेबाजों की गलतियां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वीवीएस लक्ष्मण अब ऑनलाइन सुधारेंगे बंगाल के बल्लेबाजों की गलतियां

Last updated: April 19, 2020 9:42 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE
कोलकाता:भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंगाल के बल्लेबाजों की मदद करेंगे। लक्ष्मण वीडियो क्लीप के जरिए देखेंगे कि रणजी ट्रॉफी फाइनल में टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से क्या गलती हुई थी। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है और इसी कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का कायार्लय 17 मार्च से बंद है। हालांकि लॉकडाउन ने प्रशासन को नहीं रोका और लक्ष्मण को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए खिलाड़ियों के साथ वन ऑन वन सेशन आयोजित किया है। बंगाल की टीम 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी जहां उसे सौराष्ट्र ने हरा दिया था।

सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा, “हम स्थिति को सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना चाहते हैं। मैंने सुबह ही लक्ष्मण से बात की है। वह हमारे बल्लेबाजों के क्लीप देखेंगे और इसके बाद खिलाड़ियों के साथ उनका वन ऑन वन सेशन होगा।” बंगाल के वीडियो एनलिस्ट क्लिप तैयार कर रहे हैं, जो लक्ष्मण को भेजी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि बंगाल के वीडियो विश्लेषक गौतम सरकार ने पिछले सत्र की वीडियो फुटेज की तैयारियों पर काम पहले ही शुरू कर दिया और कुछ दिन में लक्ष्मण के साथ ऑनलाइन सत्र भी शुरू हो जायेंगे। अविषेक ने कहा, ‘‘इसमें ध्यान विशेषकर शीर्ष क्रम बल्लेबाजों पर दिया जाएगा, ताकि अगले सत्र में उनका प्रदर्शन बेहतर हो सके।’’

बता दें कि बंगाल की टीम 13 वर्षों के बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन 1989-90 के बाद पहली बार खिताब जीतने का सपना शीर्ष बल्लेबाजी क्रम के चरमराने से टूट गया जिससे सौराष्ट्र ने पहली पारी के आधार पर अपना पहला खिताब हासिल किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना के खिलाफ जंग में BCCI ने बनाई ‘मास्क फोर्स टीम’, पीएम नरेंद्र मोदी ने की जमकर तारीफ
Next Article लॉकडाउन के दौरान 24 लाख श्रमिकों को योगी सरकार ने दिए 237 करोड़ रुपए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?