सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़

Last updated: October 20, 2026 1:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

स्पीकर्स की आवाज़ बढ़ा लीजिए, क्योंकि ‘वीझा वीरा’ के साथ म्यूज़िक का तूफान आने वाला है! धनुष और ममूटी की अपकमिंग फिल्म ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा सिंगल ‘वीझा वीरा’ रिलीज़ कर दिया है। म्यूज़िक सेंसेशन साई अभ्यंकर के कंपोज़ किए इस गाने को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ बना हुआ था। करीब एक महीने पहले रिलीज़ हुए इसके थीम ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि फुल सॉन्ग का इंतज़ार और भी बेसब्र हो गया।
फिल्म के म्यूज़िकल सफर की शुरुआत धनुष के जन्मदिन पर रिलीज़ हुए पहले गाने ‘अलाका लूवा’ से हुई थी। इस गाने ने अपनी कैची बीट्स और धमाकेदार एनर्जी के दम पर सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई और लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा। पहले गाने को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ‘वीझा वीरा’ के साथ एक बार फिर म्यूज़िक का वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं। साई अभ्यंकर की हाई-वोल्टेज म्यूज़िकल एनर्जी से सजा ‘वीझा वीरा’ एक ऐसा ट्रैक है, जो अपने दमदार अंदाज़ और पावरफुल बीट्स से आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। गाने का जोश फिल्म की भव्य सिनेमैटिक दुनिया की झलक भी दिखाता है, जिसे निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने बड़े पर्दे के लिए तैयार किया है।
गाने को लेकर आरटेक स्टूडियोज़ की फाउंडर और फिल्म की प्रोड्यूसर श्रद्धा अग्रवाल ने कहा, “‘अलाका लूवा’ को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिला, वह हम सभी के लिए बेहद उत्साहजनक था। लोगों ने न सिर्फ इस गाने को पसंद किया, बल्कि इसे लगातार ट्रेंड करते देखना भी हमारे लिए बेहद खास रहा। जब हमने ‘वीझा वीरा’ का थीम रिलीज़ किया, तो श्रोताओं का प्यार और उत्साह देखकर साफ हो गया था कि वे पूरा गाना सुनना चाहते हैं। हम दर्शकों की इसी ख्वाहिश को पूरा करना चाहते थे और हमें खुशी है कि अब हम पूरा ट्रैक उनके सामने ला रहे हैं। साई ने एक बेहद शानदार और एक्साइटिंग गाना तैयार किया है। उम्मीद है कि दर्शक इसे भी उतना ही, बल्कि इससे भी ज्यादा प्यार देंगे।”
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड में धनुष और मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी के साथ साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।आरटेक स्टूडियोज़ के प्रेज़ेंटेशन और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने प्रोड्यूस किया है। श्रेयस श्रीनिवासन और संदेश अग्रवाल को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि विशु रामास्वामी क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
पहले ‘अलाका लूवा’ की धुन पर दर्शक झूम चुके हैं और अब डिमांड पर रिलीज़ हुआ ‘वीझा वीरा’ फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। अब सभी की निगाहें इस भव्य मल्टीलिंगुअल फिल्म पर टिकी हैं, जो 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सुनिए ‘वीझा वीरा’ यहां: https://youtu.be/YKmQiO8zPr8

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेतन शर्मा और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण
Next Article रितेश देशमुख का तेलुगु डेब्यू, #RAPO23 के सेट पर राम पोथिनेनी ने गले लगाकर किया वेलकम!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रथम आंचलिक बारहव्रत कार्यशाला का सफल आयोजन
social
October 20, 2026
लोभ से मुक्त जीव आकिंचन्य हो जाता है प्राप्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 20, 2026
दशहरे के जश्न में ‘नई नवेली’ लेकर आई रामायण से प्रेरित बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी!
entertainment
October 20, 2026
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के पंडालों की सैर!
entertainment
October 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?