By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘वायु’ से मानसून की गति धीमी, केरल और तमिलनाडु में अटका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

‘वायु’ से मानसून की गति धीमी, केरल और तमिलनाडु में अटका

Last updated: June 15, 2019 5:49 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:उत्तर भारत में मानसून के आगमन में ज्यादा विलंब होने का खतरा पैदा हो गया है। आमतौर पर जून के मध्य में मानसून बिहार, झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाता है। लेकिन इसमें लगातार विलंब हो रहा है। मानसून केरल और तमिलनाडु में ही ठिठका हुआ है और अगले दो-तीन दिनों तक इसके सक्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

मौसम विभाग के सूत्रों की मानें तो दो-तीन दिनों के बाद मानसून की प्रगति में थोड़ी हलचल हो सकती है। यह पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वोत्तर के इलाकों को कवर कर सकता है। इसके बाद देश के अन्य हिस्सों की ओर अग्रसर होगा। लेकिन इसमें लगातार विलंब हो रहा है। मानसून एक सप्ताह की विलंब से केरल पहुंचा है। इतना विलंब अब उत्तर भारत में भी तय माना जा रहा है, लेकिन ‘वायु’ तूफान के दुष्प्रभाव आदि के चलते यह विलंब थोड़ा और हो सकता है।

उत्तरी राज्य खेती कार्य के लिए मानसून की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। ऐसे में यदि देरी एक सप्ताह से ज्यादा की होती है तो फिर किसानों के लिए वैकल्पिक फसलों की बुवाई पर विचार करना पड़ सकता है। मानसून के दिल्ली पहुंचने में भी विलंब होना तय माना जा रहा है। दिल्ली में मानसून 29 जून को पहुंचता है। लेकिन अभी उत्तर भारत में मानसून ने प्रवेश ही नहीं किया है। मौसम विभाग का मानना है कि यदि अगले सप्ताह कोई बड़ा दबाव क्षेत्र नहीं बनता है तो फिर मानसून में और देरी हो सकती है।

धूलभरी आंधी से तापमान में गिरावट के आसार

दिल्लीवालों को धूलभरी आंधी राहत दे सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को  गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसमें धूल भरी आंधी चलने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार धूल भरी आंधी चलने का यह क्रम शनिवार से मंगलवार तक रह सकता है। इन समयावधि वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा चलेगी, जिसमें धूल भरी आंधी चलने की अधिक संभावना है। वहीं,  दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना है।

एक दिन में चार डिग्री गिरेगा तापमान

अनुमान है कि आंधी की वजह से एक दिन में ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जापान को 7-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
Next Article आतंकवाद के खिलाफ कई बड़े देश हमारे साथः रवीश कुमार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?