- वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामान्य लोगों को दिए उपचार एवं सलाह
वाशी। अरिहंत आरोग्य अपने सेवाएं के चलते लगातार चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि लगातार लोगों को विभिन्न तकलीफों एवं उसके उपचार के लिए सतत कर रहा है। उनके स्वास्थ्य केंद्र पर तो लोग पहुंचकर विभिन्न तकलीफों से मुक्ति पा ही रहे हैं, संस्था द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर भी लोगों समस्याएं दूर करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में रविवार, 19 मई 2025 को भी जेष्ठ नागरिक संघ हाल, सेक्टर 17 में दर्द से मुक्ति बिना सर्जरी कार्यशाला एवं जनरल चेकअप कैम्प का आय़ोजन किया गया।
इस मौके पर अरिहंत आरोग्यम के सेंटर हेड डॉ. बलवंत चोरडिया द्वारा इस कैम्प में 77 मरीजों का सर्दी, खांसी, वायरल, गला खराब, अस्थमा, वीपी, सुगर & पैन आदि का चेकअप करके उन्हें उचित सलाह दी गई। जबकि डॉ. तेजेंद्र राजपूत एवं टीम ने पेशेंट का चेकअप के बाद उन्हें बिना सर्जरी के स्पेशल ड्राय निडलिंग थेरेपी एवं अन्य फ़िजियो थेरेपी के जरिए विभिन्न प्रकार के दर्द से छुटकारा हेतु उपचार किया।
सेंटर पर स्पाइनल पेन, स्लीप डिस्क, सायटिका, घुटने का दर्द, स्पार्ट्स, इंज्यूरी,टेनिस एल्बो, पेरोलेस के कई पेशेंट हैं, जो यहां ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इन मरीजों से जब फीडबैक लिया गया तो पता चला कि इन्हें 70 से 80 प्रतिशत दर्द से रिलीफ है। यहां मुंबई, नवी मुंबई, घाटकोपर, उरण एवं ठाणे , जैसे क्षेत्रों से पेशेंट रेगुलर आकर ट्रीटमेंट ले रहे हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ एवम पैन से मुक्ति प्राप्त की है।होम विजिट की सेवा सम्पूर्ण मुंबई में प्रोवाइड की जा रही है।

