सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वारिस पठान पर कार्रवाई नहीं करने पर फडणवीस का तंज- क्या शिवसेना ने चूड़ियां पहनी, आदित्य बोले- चूड़ियां मजबूती की पहचान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

वारिस पठान पर कार्रवाई नहीं करने पर फडणवीस का तंज- क्या शिवसेना ने चूड़ियां पहनी, आदित्य बोले- चूड़ियां मजबूती की पहचान

Last updated: February 26, 2020 5:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के विवादित बयान को आधार बनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर कटाक्ष किया है। फडणवीस ने कहा- उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने चूड़ियां पहन रखी होंगी, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। इसके जवाब में उद्धव के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा- चूड़ियां मजबूत औरतें पहनती हैं, फडणवीस इस बयान पर माफ़ी मांगे।

समझ नहीं पा रहा कि सरकार के सामने क्या मजबूरी: फडणवीस
मुंबई के आजाद मैदान में हुई रैली में फडणवीस ने कहा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार के सामने क्या मजबूरी है। उन्होंने कहा- ‘कुछ वारिस या लावारिस उठते हैं और कहते हैं कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। वारिस या लावारिस कौन है जो कहता है कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। हमारा हिंदू समुदाय सहिष्णु है और इसलिए भारत सभी को साथ लेकर चलता है।’

हम किसी लावारिस को नहीं छोड़ने वाले: फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यकों पर भी गर्व है, लेकिन किसी लावारिस को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा- ‘शिवसेना ने इस मुद्दे पर चूड़ियां पहन रखी होंगी। यहां तक कि हमारी महिलाएं चूड़ियां पहनना कहावत को पसंद नहीं करती। लेकिन मैं इस कहावत का इस्तेमाल करूंगा। शिवसेना ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे।’ फडणवीस ने कहा कि भाजपा के पास एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने वाले बयान देने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत है।

आदित्य ठाकरे का पलटवार-
इसके जवाब में आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए ट्वीट किया-

 

कर्नाटक की रैली में वारिस पठान ने दिया था विवादित बयान 
उत्तर कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को संशोधित नागरिकता कानून विरोधी रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा था- ‘हमें एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगकर नहीं मिलती उसे छीनना पड़ता है, याद रखिए…हम 15 करोड़ हो सकते हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं NSA अजित डोभाल
Next Article संस्था शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोयल 27 को मुंबई में
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?