मुंबई:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई के भायखाला से विधायक रह चुके वारिस पठान ने ‘100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी’ बयान देकर सियासी खेमों में भी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। वारिस पठान के बयान पर अब शिवसेना ने पलटवार किया है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि जवाब देना हम भी जानते हैं।
उधर, इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि वारिस पठान को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। तेजस्वी ने कहा, ‘यह बयान निंदनीय है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एआईएमआईएम बीजेपी की बी-टीम की तरह काम कर रही है। इसी तरह अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं को भी अरेस्ट किया जाना चाहिए। जो भी भड़काऊ बयान देता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’
वारिस पठान के ‘100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी’ पर शिवसेना बोली- हम भी जवाब देना जानते हैं

