By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वैक्सीन आ जाने तक क्रिकेट अलग तरह का होगा : राहुल द्रविड़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वैक्सीन आ जाने तक क्रिकेट अलग तरह का होगा : राहुल द्रविड़

Last updated: June 11, 2020 8:01 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक क्रिकेट उससे अलग होगा, जिसके प्रशंसक और हितधारक आदी हैं। द्रविड़ ने सेनी टेन पिट शॉप के फेसबुक पेज पर कहा, “जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती और हमें पूरे विश्व को लेकर आत्मविश्वास नहीं हो जाता… मैं कोई मेडिकल प्रोफेशनल नहीं हूं, लेकिन जो मैंने सुना है, वायरस लंबे समय तक नहीं जाने वाला है, लेकिन एक समय ऐसा आएगा, जब हम इससे और अच्छी तरह निपट सकेंगे।”

उन्होंने कहा, “तब तक क्रिकेट काफी अलग होने वाला है। मुझे लगता है कि क्रिकेट कई मायनों में जीवन की परछाई है, इसलिए मैं इसे प्रभावित हुए बिना नहीं देख पा रहा हूं।” द्रविड़ ने कहा कि जिस तरीके से खेल खेला जाता है, जश्न मनाने से लेकर ड्रेसिंग रूम के तौर तरीकों तक सब कुछ प्रभावित होने वाला है।

अगले महीने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इसी के साथ कोविड-19 के बीच क्रिकेट की वापसी होगी। यह सीरीज बायो सिक्योर वातावरण में खेली जाएगी।

द्रविड़ ने इसे लेकर कहा, “यह सीरीज अच्छा परीक्षण साबित होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि एक महीने के समय में क्या होता है। उम्मीद है कि यह आगे बढ़े और वह लोग सुरक्षा के साथ खेल सकें। यह हमें एक उदाहरण देगी कि चीजें कैसे हो सकती हैं।”

कोविड-19 के कारण आईसीसी ने नए नियम भी लागू किए हैं और उनमें से एक है गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा पर बैन लगाना।

इसे लेकर द्रविड़ ने कहा, “काफी सारे लोग कह रहे हैं कि इंग्लैंड में अगर आप पसीने का इस्तेमाल करते हैं तो यह वही काम करेगा जो सलाइवा करता है। इसलिए गेंद को चमकाने से आपको रोका नहीं गया है। मेडिकल संबंधी लोगों ने कहा है कि वायरस पसीने के जरिए नहीं पहुंचेगा, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि अगर पीसना काम नहीं करता है तो क्या वो कुछ अतिरिक्त पदार्थ का उपयोग करने की मंजूरी देंगे या नहीं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जम्मू-कश्मीर के बडगाम में फिर शुरू हुआ एनकाउंटर, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Next Article महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की दावेदारी प्रबल: फीफा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
social
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026
वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!
entertainment
June 29, 2026
सिद्धार्थ रॉय कपूर बने सिनेनाउ के ‘मुख्य सलाहकार’ – फाउंडिंग टीम के साथ जुड़कर बढ़ाएँगे गेम!
entertainment
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?