पिथौरागढ़ :उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके आने के बाद से लोग अपने घर से सुरक्षित स्थानों पर निकल गए।
बताया जा रहा है कि इस भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार के जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप का केन्द्र नेपाल में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर तक थी।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 5 की तीव्रता के भूकंप के झटके

