सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीन तलाक पीड़िताओं को पेंशन देने की तैयारी में योगी सरकार, अगले साल से मिलेंगे 6000 रुपए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

तीन तलाक पीड़िताओं को पेंशन देने की तैयारी में योगी सरकार, अगले साल से मिलेंगे 6000 रुपए

Last updated: December 28, 2019 8:07 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अगले साल से तीन तलाक पीड़िताओं को हर महीने पेंशन देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार तीन तलाक पीड़िताओं को हर साल 6000 रुपए पेंशन देगी। यानी की हर महीने पांच सौ रुपए की सरकारी मदद दी जाएगी। जनवरी में प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग में सरकार इस संबंध में प्रस्ताव ला सकती है।

सरकार से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की पहचान कर ली है। राज्य में लगभग पांच हजार तीन तलाक पीड़ित महिलाएं हैं। माना जा रहा है कि जनवरी में होने वाली कैबिनेट की बैठक में पीड़ित महिलाओं की पेंशन से जुड़े प्रस्ताव पर काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन महिलाओं को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

2017 में एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया था। इसके बाद केंद्र की बीजेपी सरकार संसद में बिल लेकर आई थी। संसद से पास हो जाने के बाद यह कानून बन गया और तीन तलाक देना अवैध, असंवैधानिक और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आ गया। कानून बन जाने के बाद ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार तीन तलाक पीड़ित बहनों को सरकारी मदद देगी, जिससे उनका जीवन यापन हो सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article असम में बोले राहुल गांधी, ‘राज्य को RSS वाले नहीं यहां की जनता चलाएगी’
Next Article प्रियंका का आरोप- पुलिस ने गला दबाकर मुझे धकेला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?