सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उत्तर भारत में लू के थपेड़ों से जीना मुहाल, दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

उत्तर भारत में लू के थपेड़ों से जीना मुहाल, दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

Last updated: May 27, 2020 10:37 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना कहर के बीच दिल्ली, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। समूचा उत्तर और पश्चिम भारत मंगलवार को भीषण गर्मी से झुलसता रहा। दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने राजधानीवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। दिल्ली में कल का दिन यानी 26 मई सालों बाद सबसे गर्म दिन रहा। 26 मई की गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, आग बरसाते सूरज की तपिश से राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जो पिछले 10 वर्षों में मई के माह में दूसरा अधिकतम तापमान है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ तापमान
दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं पालम ने वेदर स्टेशन ने भी दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  2010 के बाद 26 मई 2020 को यानी मंगलवार को पालम में सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं सफदरजंग में 2002 के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला कि तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं पालम इलाके में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली का सफदरजंग वेधशाला जो पूरे शहर के तापमान का प्रतिनिधि करता है वहां पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भी सताएगी गर्मी: राजधानीवासियों को बुधवार को भी लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गुरुवार को तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा: दिल्ली में गुरुवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही होगी व रात में गरज-चमक के आसार हैं। इससे गुरुवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार व शनिवार को धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सफर के मुताबिक अरब देशों की ओर से आने वाली हवा अपने साथ धूल लेकर आ रही है। इससे राजस्थान-दिल्ली समेत कई हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना है।

वहीं, राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जो पिछले 10 वर्षों में मई के माह में दूसरा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2016 में 19 मई को चुरू में पारा 50.2 डिग्री तक गया था। चुरू से लगते हरियाणा के हिसार का पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

यूपी-बिहार में झुलस रहे आम जनजीवन को फौरी तौर पर राहत के रूप में बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया है और अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वोत्तर के असम और मेघालय में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बांदा व प्रयागराज में पारा 48 डिग्री पर : उत्तर प्रदेश के बांदा और प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि झांसी और आगरा में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन को अभी दो दिन यह ग्रीष्म लहर बर्दाश्त करनी होगी। लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 29 व 30 मई को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तेज धूल भरी आंधी और फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिवर्तन की वजह से होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- चीन को लेकर जल्द करूंगा बड़ी घोषणा
Next Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- अर्थव्यवस्था में और नकदी की है जरूरत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?