नई दिल्ली:विदेश सचिव रविश कुमार ने UNGA में तुर्की द्वारा कश्मीर मुद्दे को उठाए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि- इस तरह की चीज पर बयान देने से पहले हम चाहेंगे कि तुर्की की सरकार जमीनी स्तर पर हालातों को समझे। ये मामला भारत के लिए पूरी तरह से आंतरिक है।
इसके अलावा उन्होंने मलेशिया की कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि जम्मू कश्मीर ने देश के अन्य राज्यों की तरह की इंस्ट्रूमेंट ऑफ एस्सेशन साइन किया है। पाकिस्तान ने अवैध तरीके से जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से को अधिकृत कर लिया है। मलेशिया की सरकार को दो देशों के संबंधों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के बयान से बचना चाहिए।
वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से एलओसी की ओर बढ़ने की अपील पर रविश ने कहा कि UNGA में इमरान ने उत्तेजक और गैरजिम्मेदार बयान भी दिया है। मेरे ख्याल से वे वैश्विक संबंधों को डील करने का तरीका नहीं जानते। सबसे गंभीर बात ये है कि उन्होंने भारत के खिलाफ जिहाद का खुल कर स्वागत किया है, ये सामान्य नहीं है।

