By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “उम्मीद है इससे और क्रिएटर्स बड़े सपने देखने की हिम्मत करेंगे” – अमृतांजन पर बोले रॉकिंग स्टार यश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

“उम्मीद है इससे और क्रिएटर्स बड़े सपने देखने की हिम्मत करेंगे” – अमृतांजन पर बोले रॉकिंग स्टार यश

Last updated: January 31, 2026 2:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

रॉकिंग स्टार यश आमतौर पर अपने काम पर पूरा फ़ोकस रखते हैं और सार्वजनिक समर्थन बहुत कम देते हैं. यही वजह है कि अमृतांजन की टीम के लिए उनका हालिया पोस्ट खास बन गया। सोशल मीडिया पर यश ने अमृतांजन के क्रिएटर्स को उनके सफ़र और फ़ीचर फ़िल्ममेकिंग की ओर बढ़ाए गए क़दम के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, “अमृतांजन की पूरी टीम को… आपका काम मुझे हमेशा पसंद आया है. बड़े सपने देखना, मेहनत करना और लगातार आगे बढ़ते रहना – ये देखकर अच्छा लगा. कंटेंट बनाने से लेकर अपनी ही फ़िल्म को सपोर्ट करने तक का ये सफ़र बहुत कुछ कहता है. उम्मीद है इससे और क्रिएटर्स और स्टोरीटेलर्स बड़े सपने देखने की हिम्मत करेंगे और कभी किसी को अपनी हदें तय करने नहीं देंगे. अमृतांजन के लिए आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।”
सालों से यश ने उभरती हुई प्रतिभाओं को अक्सर ख़ामोशी से, बिना शोर किए, प्रोत्साहित किया है. उनका समर्थन ज़्यादातर दिखावे से दूर, नीयत और मेहनत को पहचानने वाले ऐसे ही पलों में नज़र आता है, जहां फोकस सिर्फ़ क्रिएटर्स और उनके काम पर रहता है। यह संदेश इसलिए भी ज़्यादा असरदार रहा क्योंकि अमृतांजन की टीम ने अपने सफ़र की शुरुआत इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के तौर पर की थी. शॉर्ट फ़िल्मों के बाद अब वे आज रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म के साथ थिएटर में अपनी पहली एंट्री कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधाकर गौड़ा ने इसे अपनी ज़िंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक बताया. उन्होंने लिखा, “मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा दिन. मेरे इंस्पिरेशन रॉकिंग स्टार यश सर ने अमृतांजन के लिए कॉल करके शुभकामनाएं दीं. सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने ट्रेलर का डायलॉग भी बोला।” भावनाओं को और गहरा बनाते हुए, बातचीत के दौरान यश ने फ़िल्म के ट्रेलर का एक डायलॉग भी दोहराया, जिसने पूरी टीम को चौंका दिया और बेहद ख़ुश कर दिया।
यश का ये हौसला इसलिए मायने रखता है क्योंकि वो बहुत कम और सही मौकों पर आता है. उनका अपना सफ़र भी इस बात की मिसाल है कि यक़ीन, लगातार मेहनत और अगला क़दम उठाने की हिम्मत ही असली तरक़्क़ी की कुंजी है। अमृतांजन को सपोर्ट करके यश ने सिर्फ़ एक फ़िल्म की तारीफ़ नहीं की, बल्कि उन क्रिएटर्स की मेहनत और हिम्मत को सलाम किया है, जिन्होंने अपनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने का साहस किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में इमोशंस और एक्शन का बैलेंस, शांभवी सिंह ने साझा किया अनुभव
Next Article किआ इंडिया ने ‘किआ इंस्पायरिंग ड्राइव प्रोग्राम लॉन्‍च किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?