सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उदयपुर में अभातेयुप की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

उदयपुर में अभातेयुप की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई

Last updated: December 18, 2019 7:48 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

उदयपुर: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सत्र 2019-21 की दो दिवसीय प्रथम कार्यसमिति बैठक का आयोजन अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी की अध्यक्षता में झीलों की नगरी उदयपुर में हुआ। देश विदेश के विभिन्न भागों से चयनित राष्ट्रीय कार्यसमिति के 125 युवा साथियों ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजक तेयुप उदयपुर के उत्साही युवा साथियों ने उत्साह के साथ सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत सत्कार किया। अभातेयुप से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी-प्रबंध मंडल द्वारा जैन झंडोत्तोलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र, अभातेयुप व तेयुप साथियों द्वारा विजय गीत के संगान, श्रावक निष्ठापत्र का वाचन मुकेश गुगलिया द्वारा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने सत्र 2019-21 की प्रथम कार्यसमिति बैठक के प्रथम दिन शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। तेयुप उदयपुर के कर्मठ अध्यक्ष अभिषेक पोखरणा ने वक्तव्य देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम कार्यसमिति बैठक का उन्हें सौभाग्य प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के प्रति कृतज्ञता के भाव व्यक्त करते हुए तेयुप उदयपुर के सक्रिय युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अभातेयुप के महामंत्री मनीष दफ्तरी ने गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया।
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए आगंतुक समस्त साथियों का स्वागत करते हुए समस्त युवा साथियों को एक ऐतिहासिक कार्यकाल सृजन का पथ प्रदशित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए अभातेयुप टीम के सदस्यों की विशेषताओं और संघ समर्पण का परिचय करवाया तो मानो अभातेयुप की एक सशक्त, ऊर्जावान, बड़े से बड़े संकल्प सहज रूप से पूर्ण करने में सक्षम, गुरूंगीत की आराधना करने वाले शांति-क्रांति के घोतक महाश्रमण सेनानियों से सदन रूबरू हुआ। आपने धर्मसंघ के प्रत्येक युवक तक पहुँचने, महाश्रमण वाणी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। परिचय के दौरान बैठक में संभागी सभी अभातेयुप साथियों को अभातेयुप का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। अपने तेयुप उदयपुर के युवा साथियों के कार्यों की तारीफ की।
अभातेयुप के महामंत्री मनीष दफ्तरी ने एक्शन प्लान 2019 – 21 के बारे में आगंतुक साथियों को बताया और राष्ट्रीय अध्य्क्ष महोदय के हर एक संकल्प को स्वाये रूप से सिद्ध करने का अभातेयुप साथियों को संकल्प करवाया।
अणुव्रत विश्व भारती अध्यक्ष संचय जैन ने संदीप कोठारी के नेतृत्व में अभातेयुप के उज्जवल भविष्य पर अपने व्यक्त किए।
अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पदमचंद पटावरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक कर्मठ महामंत्री का शानदार दायित्व समाप्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व में कोठारी महाराणा प्रताप की धरती पर आप सबको लेकर यहाँ उपस्थित हुए है। एक ओर शरद ऋतु का मौसम है वो अपना तेवर दिखा रही है और इधर आपकी गर्माहट , आपकी गरमजोशी से लगता है इन शरद हवाओं के लिए चेलेंज बन गए। आज जब तेयुप के कार्यों की सूची हम देखते है तो ऐसा अनुभव होता है कि एक छोटे से धर्म सम्प्रदाय का युवा संगठन क्या इतने बड़े जिम्मेदारियाँ उठा सकता है? उठा रहा है, उठा ही नहीं रहा उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचा रहा है। आपने अपने प्रेरक वक्तव्य से आगंतुक युवाओं में नवऊर्जा का संचार किया। युवा गौरव राजेश सुराणा ने वृहद स्तरीय आयोजन कैसे हो विषय पर युवा साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं राजा हूँ” अपने भीतर ऐसे भाव जागृत करें। आपने अपने सारगर्भित वक्तव्यशैली से युवाशक्ति को कैसे वृहद आयोजन करें इसके गुर सिखाए।
संगठन के प्रति समर्पण कैसा हो इस विषय पर प्रबुद्ध विचारक मुकेश गुगलिया ने अपने विचार रखें।
अभातेयुप के सहमंत्री अनंत बागरेचा ने Digital ABTYP-The Only Way Forward विषय पर अभातेयुप में शुरू हुए एक नए डिजिटल युग पर अपने विचार वक्तव्य किए।
अभातेयुप के संगठन मंत्री जयेश मेहता ने संगठन विस्तार संभावनाएं अपार विषय पर वक्तव्य देते हुए संगठन को सुदृढ करने की बात कही। सत्र का कुशल संचालन लक्की कोठारी व अर्पित नाहर ने किया। गुरु इंगित अनुसार शनिवार 7 से 8 सभी ने सामायिक साधना संगठन मंत्री जयेश मेहता व तरीन मेहता के देखरेख में हुई।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के सत्र 2019-21 की प्रथम कार्यसमिति बैठक के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुनि श्री प्रकाशकुमारजी ने विशेष रूप से पधारकर अपने प्रेरक वक्तव्य से युवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। आपने फरमाया हम ये चाहते है आपकी अभातेयुप आचार्य प्रवर के एकदम नजदीक रहें और उनसे दूर होने का मौका नहीं मिले, ऐसा कार्य आपसब को मिलकर करना है।समाज को जोड़ना होगा ,जब तक समाज जुड़ेगा नहीं तब तक कार्य होगा नहीं। अपना लक्ष्य होना चाहिए काम करेंगे नाम अपने आप होगा जो व्यक्ति काम करता है उसका नाम अपने आप होता है। संघ की कृपा संघ का आशीर्वाद को कभी भूलना नही चाहियें। प्रभो यह तेरापंथ महान गीत के माध्यम से मुनि श्री ने पूरे माहौल को श्रद्धा, भक्ति, समर्पणमय बना दिया। मुनि श्री प्रकाशकुमारजी के सान्निध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी व महामंत्री मनीष दफ्तरी द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में आगामी 5 जनवरी 2020 को आयोजित होने वाले जैन सामायिक फेस्टिवल (उत्सव विश्वमैत्री का) के बैनर का अनावरण हुआ। वरिष्ठ श्रावक सवाईलाल पोखरणा ने अपने विचार व्यक्त किये। अभातेयुप के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया ने मोबाइल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से आये युवा साथियों को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के विजन को साथ मिलकर साकार करने के लिए प्रेरित किया।
अभातेयुप के उपाध्यक्ष प्रथम अमित नाहटा ने संविधान – संगठन की आधारशिला विषय पर वक्तव्य देते हुए छोटे छोटे प्रश्नों के माध्यम से सभी को संविधान की बारीकी से अवगत कराते हुए संविधान के महत्व को उपस्थित युवा साथियों को समझाया। इस सत्र में मंच का कुशल संचालन नितेश कोठारी एवं सिद्धार्थ गदैया ने किया। द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्र में अभातेयुप के उपाध्यक्ष द्वितीय महेश बाफना ने संकल्प से सिद्धि विषय पर बोलते हुए सभी साथियों को मोटिवेट किया। अभातेयुप के कोषाध्यक्ष दिनेश पोकरणा ने अपने वक्तव्य में विसर्जन – धर्मसंघ का अभिन्न अंग इसके बारे में साथियों को बताया। अभातेयुप द्वारा सभी तक पहुँचने के लक्ष्य को लेकर संपोषण योजना प्रारम्भ की गई जिसका आग़ाज़ भी अभातेयुप की प्रथम कार्यसिमिति की बैठक में हुई। मंच का कुशल संचालन नवनीत मूथा ने किया। अभातेयुप के विभिन्न आयामों के प्रभारी – सह प्रभारी द्वारा प्रथम व द्वितीय सत्र में अपने – अपने आयाम के संदर्भ में प्रस्तुति देते हुए आयाम की रूपरेखा आदि जानकारी सभी के समक्ष रखा गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोहली 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आठवें भारतीय
Next Article ज्ञानशाला के सार संभाल हेतु संयोजिका-सह संयोजिका पहुंचीं उरण
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?