सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए केन्द्र सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए केन्द्र सरकार

Last updated: April 22, 2020 6:12 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केन्द्र सरकार से वहां पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।उद्धव ने कहा कि मजदूरों के लिए बिना घर- परिवार के समय बिताना इस संकट की घड़ी में मुश्किल हो रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए मंगलवार की रात को किए गए ट्वीट में यह कहा गया कि अगर केद्र सरकार इस बात का अनुमान लगा रही है कि कोविड-19 संक्रमण के केस 30 अप्रैल से 15 मई के बीच बढ़ेंगे तो उन्हें समय रहते इन बातों पर भी अवश्य गौर करना चाहिए कि क्या स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर उन्हें वापस अपने घर भेजा जा सकता हैं, और इस बारे में अप्रैल के अंत तक गाइडलाइंस जारी करे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह कहा गया कि करीब 6 लाख प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार की तरफ से बनाए गए राहत शिविरों में खाना, दवाई रहने की सुविधाएं दी जा रही हैं। हालांकि, ऐसे वक्त में उनका अपने घरों और परिवारों से दूर रहना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है।

बांद्र स्टेशन पर जुटी थी हजारों की भीड़, पुलिस ने किया था लाठी चार्ज

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर स्टेशन के बाहर खड़े हो गए थे। इन्हें काफी समझाया गया लेकिन जब ये नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लिया था। इसके बाद खुद गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन कर कहा था कि ऐसा घटनाओं से कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई कमजोर पड़ेगी। उन्होंने उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया था।

उधर, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह कहा गया कि चूंकि अफवाह फैली थी कि ट्रेन चलने वाली है इसलिए इतनी बड़ी तादाद में लोग एकजुट हुए थे। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन प्रवासी मजदूरों को यह भरोसा दिलाया था कि लॉकडाउन तक उन्हें राज्य में रहने और खाने की कोई दिक्कत नहीं होगी ।

मुंबई में कोरोना वायरस के मंगलवार को 355 नए मामले आए

मुंबई में मंगलवार को कोरोनो वायरस के 355 नए रोगियों का पता चला, जबकि महामारी के कारण 12 मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि इसके बाद शहर में जानलेवा विषाणु के शिकार लोगों की संख्या 3445 हो गई है। वहीं मरने वालों की तादाद बढ़कर 150 हो गई है।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 355 नए मामलों में से 219, 14 से 18 अप्रैल तक विभिन्न प्रयोगशालाओं में की गई जांच के बाद सामने आए। धारावी की झुग्गी में 12 नए मामले रिपोर्ट हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। घनी आबादी वाले इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या 180 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि देश की आर्थिक राजधानी में 2,887 लोग संक्रमण से अब भी जूझ रहे हैं (एक्टिव मामले) हैं, जबकि 244 नए संदिग्ध मामलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी ने बताया कि मंगलवार को 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसी के साथ 408 मरीज बीमारी से ठीक हो गए। नगर निकाय ने बताया कि मुंबई में 12 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से आठ को पहले से कोई बीमारी थी जबकि चार को उम्र संबंधी जटिलताएं भी थी। उसने बताया कि 81,612 लोगों को घर में पृथकवास में रखा गया है जबकि 20 अप्रैल तक 16043 लोगों ने 14 दिन का अपना पृथकवास पूरा कर लिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ममता बनर्जी ने खत्म की मोदी सरकार से तकरार, बंगाल में केंद्रीय टीम को सहयोग का वादा किया
Next Article पालघर लिंचिंग केस के 101 आरोपियों की लिस्ट जारी, गृहमंत्री बोले- सांप्रदायिक रंग देने वालें पढ़ लें
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?