सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उद्धव-पवार की मुलाकात पर चढ़ा सियासी पारा, संजय राउत बोले- हमारी सरकार मजबूत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

उद्धव-पवार की मुलाकात पर चढ़ा सियासी पारा, संजय राउत बोले- हमारी सरकार मजबूत

Last updated: May 26, 2020 11:59 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के सियासत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस मुलाकात पर जारी सियासी अटकलबाजियों पर विराम लगाने के लिए संजय राउत को सामने आना पड़ा और उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में हमारी सरकार मजबूत है। बता दें कि सोमवार की शाम को मातोश्री में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच मुलाकात हुई थी।

दरअसल, सोमवार की शाम में दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात का दौर चला था, जिसके सरकार की स्थिरता पर अटकलें तेज हो गईं। इसके बाद संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार की स्थिरता के बारे में अटकलों को खारिज किया। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई।

उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच यह बैठक एनसीपी प्रमुख द्वारा सोमवार सुबह राज्य के राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मुलाकात के ठीक बाद हुई। यही वजह है कि महाराष्ट्र की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कल मातोश्री पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे से अधिक तक बातीचत की, अगर कोई खबर फैला रहा है कि महाराष्ट्र की सरकार संकट में है तो उसके पेट में दर्द है। हमारी सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने फिर लिखा, ‘विपक्षी पार्टियों ने महाराष्ट्र सरकार का बायकॉट करने का आह्वान किया है. मैं कहना चाहता हूं कि विरोधियों को क्वारंटाइन में जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के सभी प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा। जय महाराष्ट्र!’ बता दें कि इससे पहले पवार सोमवार की सुबह में राज्यपाल कोशियारी से मिले थे। एनसीपी ने इस मुलाकात पर दावा किया कि था कि यह बैठक राज्यपाल के बुलावे पर हुई और इसमें कीसी तरह के राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत नहीं हुई। मगर इसकी टाइमिंग को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

हालांकि, बैठक का समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना और राज भवन के बीच पिछले दिनों सामने आए गतिरोध की पृष्ठभूमि में हुई है। राकांपा सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है। पवार महाराष्ट्र के उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य प्रशासन के कामकाज में हस्तक्षेप को लेकर कोशयारी की खुलकर आलोचना की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 26.5.2020
Next Article नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्राइवेट उड़ानों को भी दी घरेलू रूट पर उड़ान भरने की इजाजत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?