सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्वीट से मदद को लेकर जयशंकर की सक्रियता देख ऐसे आई सुषमा स्वराज की याद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

ट्वीट से मदद को लेकर जयशंकर की सक्रियता देख ऐसे आई सुषमा स्वराज की याद

Last updated: October 11, 2019 10:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:विदेशों में फंसे भारतीयों की सोशल मीडिया के जरिये मदद करने की विदेश मंत्रालय की परंपरा को जारी रखते हुए कुवैत स्थित भारतीय दूतावास वहां फंसी एक भारतीय महिला को वापस लाने के लिये काम कर रहा है। महज एक ट्वीट के जरिए विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद करने के लिए मशहूर दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की राह पर एस जयशंकर भी चल पड़े हैं। एक ट्वीट के बाद जिस तरह से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर एक भारतीय को भरोसा दिलाया, उससे सुषमा स्वराज की यादें ताजा हो गईं।
दरअसल, एक महिला नौकरी दिलाने वाले एजेंटों के झांसे में आकर कुवैत में फंस गई। हालांकि, दूतावास ने फिलहाल उसे एक महिला आश्रय गृह में रखा है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर मदद की गुहार लगाए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए महिला को मदद का भरोसा दिलाया।
ट्विटर पर एक व्यक्ति ने लिखा, ”डॉ एस जयशंकर, कुवैत में फंसी राजी जॉन स्टीफेन नाम की महिला के मामले को देखिये, वह गुरदासपुर (पंजाब) की रहने वाली है। एजेंटों के चलते वहां उसे तंग किया गया। उसके परिवार ने मुझसे संपर्क किया। उसकी स्वदेश वापसी की आशा और कामना करता हूं।
इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राजी जॉन को कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सुरक्षित रूप से एक महिला आश्रय गृह में रखा है। उन्होंने कहा, ”उनकी स्वदेश वापसी के लिये हम स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।
वहीं, मदद की एक और गुहार लगाते हुए एक व्यक्ति ने जयशंकर से फुकेट में एक दुर्घटना में मारी गई एक भारतीय महिला का शव स्वदेश लाने में मदद करने को कहा।
मंत्री ने कहा, ”थाईलैंड स्थित हमारा दूतावास शोकाकुल परिवार के संपर्क में है और इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हर सहायता मुहैया की जा रही है।
गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी विदेश मंत्रालय की कमान संभालने के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिये टि्वटर पर काफी सक्रिय रही थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुजारा ने कहा- रबाडा ने स्लेजिंग से मेरा ध्यान भटकाने की कोशिश की, पर मैं अपने दायरे में था
Next Article बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे 7 श्रद्धालुओं को बस ने कुचला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?