सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रेडिशनल फूड के साथ बनाएं, कम समय में बनने वाली ये रेसिपी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

ट्रेडिशनल फूड के साथ बनाएं, कम समय में बनने वाली ये रेसिपी

Last updated: October 17, 2019 4:01 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

करवाचौथ के दिन ज्यादातर पारम्परिक व्यजंन बनाने का चलन होता है। सब्जी, पूड़ी, खीर, हलवा, चावल जैसी रेसिपी ज्यादातर घरों में बनाई जाती है। इन व्यजंनों से अलग अगर आप कुछ नई रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आप इनमें से कोई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं-

कुरकुरी कचौड़ी 
सामग्री : 1 कटोरी मैदा, 1 कटोरी गेहूं का आटा, 2 चम्मच मोयन का तेल, नमक, अजवाइन।
भरावन सामग्री : 1 कटोरी बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तिल्ली, धनिया, गरम मसाला, मोयन का तेल।

kachori recipe
विधि : सबसे पहले आटे में सब सामग्री मिलाकर पूड़ी जैसा आटा गूंथ कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब बेसन में सारे मसाले और इतना मोयन डालें कि उसकी गोली बन जाए, उसे अच्छीतरह मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब आटे की लोई बनाकर पूरी बेलें, फिर उसमें बेसन की गोली रखकर हाथ से गोल-गोल दबाते हुए कचोरी बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर कचौड़ी कुरकुरी होने तक तल लें। गरमा-गरम कचौड़ी को चटनी के साथ पेश करें।

फैट फ्री रसमलाई
सामग्री : 200 ग्राम ताजा पनीर या दो लीटर दूध, पौना लीटर दूध, दो चम्मच बिना मलाई वाला मिल्क पावडर, एक चम्मच नींबू रस, एक चम्मच फैट फ्री दही, बारीक कटे बादाम व पिस्ते, दो कप शक्कर, पांच कप पानी, 4-5 केसर के रेशे।

rasmalai
विधि : दो लीटर दूध उबाल लें और इसमें दही व नींबू रस मिला लें। पांच-दस मिनट उबालें। फिर तैयार पनीर को पानी से निथार लें और साफ कपड़े में बांधकर रात भर रख दें। इस पनीर के एक से डेढ इंच मोटे गोले बना लें। एक पैन में पांच कप पानी और एक कप चीनी डालकर उबालें। उबलने के बाद इसमें पनीर के गोले डालकर करीब 15 मिनट तक उबालें। दूसरे पैन में दूध में एक कप शक्कर डाल लें। मिल्क पाउडर मिलाएं और आधा होने तक उबाल लें। ध्यान रहे कि दूध पैन के तल में न चिपके। इलायची पाउडर, बादाम-पिस्ता व केसर मिला लें और ठंडी करके सर्व करें।

श्रीखंड 
सामग्री : 2 कप दही (खट्टा नहीं होना चाहिए), आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 10 बादाम कटे हुए, 20 काजू कटे हुए, 5 पिस्ता कटे हुए, आधा छोटा चम्मच केसर, स्वादानुसार चीनी

shrikhand recipe
विधि : सबसे पहले एक साफ मलमल का कपड़ा लें। कपड़े को छन्नी में लगाकर, छन्नी बर्तन के ऊपर रखें। अब दही को छन्नी में लगे कपड़े पर डालें। इसके बाद कपड़े को चारों तरफ से इकट्ठा करके इसे कसकर बांधें और दही का सारा पानी निचोड़ दें। फिर दही वाले कपड़े को फ्रिज में लटकाकर (फ्रिज की हेंगिंग में बांधकर) 6 से 7 घंटे के लिए रखें। अब कपड़े को फ्रिज से निकालकर दही को कटोरे में डालें। दही अच्छी तरह गाढ़ा होना चाहिए। इसके बाद दही में चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें।फिर कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें। तैयार है स्वादिष्ट श्रीखंड।  इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करने के बाद केसर और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें।

पनीर चीला 
सामग्री : बेसन  200 ग्राम, पनीर  75 ग्राम, प्याज, लहसुन,  चार हरी मिर्च, (सभी बारीक कटा हुआ), हरा धनिया (एक छोटा चम्मच), अदरक (एक छोटा चम्मच), लाल मिर्च एक छोटा चम्मच, सौंफ (एक छोटा चम्मच), अजवायन (एक छोटा चम्मच), तेल सेंकने के लिए और नमक स्वादानुसार।

paneer chilla
विधि : पनीर चीला रेसिपी के लिए सबसे पहले  पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद बेसन को छान लें। फिर उसमें पनीर के साथ सारी सामग्री मिला लें।अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसका घोल बना लें। यह घोल पकौड़े के घोल जैसा होना चाहिए, न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा। घोल को अच्छी तरह से फेंट लें और फिर उसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। तवा गरम होने पर 1/2 छोटा चम्मच तेल तवा पर डालें और उसे पूरी सतह पर फैला दें। ध्यान रहे तेल सिर्फ तवा को चिकना करने के लिए इस्तेमाल करना है, अगर तवा पर तेल ज्यादा लगे, तो उसे तवा से पोंछ दें। तवा गरम होने पर आंच कम कर दें और 2-3 बड़े चम्मच घोल तवा पर डालें और गोलाई में बराबर से फैला दें। चीला की नीचे की सतह सुनहरी होने पर उसे पलट दें और उसे सेंक लें। इसी तरह सारे चीले सेंक लें। आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

लेमन राइस 
सामग्री : 1 कप पके हुए चावल, 2 टेबल स्पून तेल, एक चुटकी हींग, 1 टी स्पून सरसों के दाने, 1/2 कप कढ़ीपत्ता, एक लाल मिर्च, एक टी-स्पून हल्दी, स्वादानुसार नमक, एक टेबलस्पून नींबू का रस, दो टेबल स्पून हरा धनिया, दो टेबल स्पून मूंगफली, एक टी स्पून उड़द दाल, एक टी स्पून चना दाल, 1/2 टी स्पून घिसी हुई अदरक

lemon rice recipeविधि : एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के डालें और चटकने दें। अब इसमें हींग, कढ़ीपत्ता, अदरक, लाल मिर्च, चना दाल और उड़द दाल डालें। इन्हें अच्छे से भूनें। जब दाने चटकने लगे तो इसमें, मूंगफली, हल्दी के साथ चावल डाले। इसमें चावल को अच्छे से मिलाएं। चावल में नमक और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निवेश के लिए भारत से अच्छी कोई जगह नहीं:निर्मला सीतारमण
Next Article तेरापंथ महिला मंडल के Say No to Plastic कार्यक्रम के तहत पालघर में हुए विभिन्न आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026
ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत सामायिक दिवस का आयोजन हुआ
social
September 10, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: सामायिक दिवस पर समता एवं कषाय मुक्ति की साधना का दिया संदेश
social
September 10, 2026
दक्षिण मुंबई: समायिक दिवस पर धर्माराधना से गूंजा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?