By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, कई सेवाएं बाधित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, कई सेवाएं बाधित

Last updated: January 8, 2019 9:33 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: वामपंथी संगठनों से जुड़ी दस ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 8 और 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल का रेल और सड़क परिवहन सेवाओं के अलावा आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। सीएम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी का भी बंगाल में कोई असर नहीं दिख रहा है। कई संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे लाइन को ब्लॉक कर दिया है, वहीं ओडिशा में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और टायर जलाए।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि इस हड़ताल में किसान और बैंक कर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने ट्रेड यूनियन कानून 1926 में संशोधन का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार कथित पारदर्शिता के नाम पर गलत कर रही है और इससे बंधुआ मजदूरी का खतरा पैदा होगा।

*पश्चिम बंगाल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन कर रहे CPM के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर आ रही है।

*न्यूनतम सैलरी और सोशल सिक्यॉरिटी स्कीम की मांग को लेकर सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स ने हावड़ा में रेलवे लाइन को ब्लॉक किया।

*असम के गुवाहाटी में न्यूनतम सैलरी और सोशल सिक्यॉरिटी स्कीम की मांग को लेकर सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

20 करोड़ कर्मचारी होंगे शामिल

दस ट्रेड यूनियनों आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, यूटीयूसी, टीयूसीसी, एलपीएफ और सेवा ने संयुक्त रूप से आम हड़ताल की घोषणा की है। इन संगठनों का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने श्रमिक कल्याण के कदम उठाने के बजाए दमनकारी नीतियां अपनाईं।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कोयला, इस्पात, बिजली, बैंकिंग, बीमा और परिवहन क्षेत्र के लोगों के इस हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद है। कौर ने कहा, ‘हम बुधवार को नई दिल्ली में मंडी हाउस से संसद भवन तक विरोध जुलूस निकालेंगे। इसी तरह के अन्य अभियान देशभर में चलाए जाएंगे।’ कौर ने कहा कि केंद्रीय श्रमिक संघ एकतरफा श्रम सुधारों का भी विरोध करती हैं।

हड़ताल की मुख्य मांग

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली सार्वभौमिक हो
  • उपभोक्ता वस्तुओं के वायदा व्यापार पर रोक लगे
  • मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये मिले
  • स्थायी प्रकृति के काम में ठेकेदारी समाप्त हो
  • समान काम समान वेतन लागू हो
  • नरेंद्र मोदी दो करोड़ युवाओं को नौकरी का वादा पूरा करें।
  • स्वामीनाथन कृषि आयोग की अनुशंसा को लागू किया जाए।
  • श्रमिका का डेमोक्रेटिक राइट बहाल किया जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘कुली नंबर 1’ का रीमेक बनाएंगे डेविड धवन
Next Article पीएम मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, अफगानिस्तान समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?