By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तपोनिष्ठ श्राविका शारदा देवी पुगलिया के दसवें वर्षीतप में दसवां मासखमण तप का अभिनंदन एवं अनुमोदना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तपोनिष्ठ श्राविका शारदा देवी पुगलिया के दसवें वर्षीतप में दसवां मासखमण तप का अभिनंदन एवं अनुमोदना

Last updated: February 9, 2019 12:29 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जलगांव। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी के पावन सानिध्य में तपोनिष्ठ श्राविका शारदादेवी पुगलिया के दसवे मासखमण का अभिनंदन समारोह सानंद संपन्न हुआ। शीतकाल के इस शरद मौसम में श्राविका शारदादेवी ने तप का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। दसवें वर्षीतप मे उनका यह मासखमण दसवां है,यह प्रलम्ब तप आत्म बल का द्योतक है।
शारदा बाई ने हमारे जलगांव आगमन पर यह ऐसा उपहार दिया है जो सबके लिए संभव नहीं है यह उद्गार विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्री जी ने इस अवसर पर व्यक्त किए। साध्वीश्री जी ने कहा व्यक्ति एक हार भी अगर कोई पहनता है तो बड़ी खुशी होती है पर शारदा बाई ने तो मानो 108 लड़ा हार पहना है। यह तपस्या अंतरंग और बहिरंग दोनों प्रकार की निर्जरा का हेतू बनती है। प्रबुद्ध वक्ता साध्वीश्री योगक्षेमप्रभा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि तेरापंथ धर्म संघ में तपस्या का गौरवपूर्ण इतिहास है।
तपस्वी, महातपस्वी, दिव्य तपस्वी मुनि साध्वियो ने इस शासन की नींवो को सिंचा है। श्राविका का तप अनुकरणीय है ।इस कड़ी में तपोनिष्ठ श्राविका शारदा बाई का तप अनुमोदनीय है।जिस सहजता और सरलता से वे तप में प्रवृत्त है, वह सराहनीय है।इस अवसर पर साध्वी वृंद ने समवेत स्वरों में तपस्या के अनुमोदन में स्वर लहरी प्रस्तुत की। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मानिकचंद जी बॆद ने अपनी छोटी बहन के प्रति मंगल भावना करते हुए तपगीत प्रस्तुत किया।सकल जैन जलगांव के अध्यक्ष दलीचंदजी जॆन ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा विशेष सौभाग्य है की मुझे साध्वीश्री निर्वाणश्री जी के दर्शन का सौभाग्य मिला व मासखमण तपधारी का भी दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।खान्देश सभा के अध्यक्ष अनिल सांखला, तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री निर्मला छाजेड़,टीपीएफ के उमेश सेठिया ने अपनी अनुमोदना व्यक्त की। सभा की ओर से राजकुमार जी सेठिया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।अभिनंदन के क्रम में तपस्वी श्रावक शुभकरण जी बॆद, सरला सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल की बहनों एवं पुगलिया व बॆद परिवार की बहनों ने तपगीतों का संगान किया।
श्रीमती मीनाक्षी बॆद ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।जितेंद्र छाजेड ने तपस्या के संदर्भ में गीत की प्रस्तुति दी तेरापंथ महिला मंडल की ओर से भी तपोनिष्ठ श्राविका का  तप अभिनंदन पत्र उपह्त किया गया जिसने वरिष्ठ व कार्य समिति की बहनों ने  भेंट किया। तेरापंथ सभा की ओर से अभिनंदन पत्र समर्पित किया गया मंच संचालन श्री ठाकरमल जी सेठिया ने कुशलता पूर्वक किया। इस अवसर पर सकल जैन समाज की ओर से माल्यार्पण कर तपोनिष्ठ श्राविका को सम्मानित किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जलगांव में साध्वी प्रमुखाश्री के 48 वें मनोनयन दिवस पर ‘सुरों भरी शाम – नारी के नाम’ का आयोजन
Next Article यूपी के पूर्वांचल में जमकर ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा की कमान डागलिया के हाथ
social
May 31, 2026
लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?