डोम्बिवली। आत्मज्ञान के पुष्प तपोनिष्ठ जीवन में ही खिलते है । तप की आभा उषाकाल की तरह जागरण का संदेश देती है – यह उदगार महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी ने डोंबिवली तेरापंथ भवन में व्यक्त किए ।
शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी ने तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी, ललित सामोता, किशोर जय सिंघवी व श्राविका सुशीला सोनी के नौ व निशा इटोदिया के ग्यारह के तप की अनुमोदना विविध प्रकार की मनमोहक रागों में स्वर लहरियों से अनुमोदना करते हुए कहा – प्रत्येक व्यक्ति को तप रिद्धि, सिद्धि और भौतिक कामनाओं के लिए नहीं बल्कि कर्म निर्जरा करने के लिए करना चाहिए । चतुर्मास में प्रत्येक परिवार में तपोयज्ञ होना चाहिए ताकि पारिवारिक जीवन में नव ख़ुशियों का सूर्योदय हो सके ।
श्रावक समाज ने तपस्वी भाई-बहिनों का अभिवादन तप के माध्यम से किया । इस अवसर पर पाँच सजोड़े व अनेक भाई-बहिनों ने तेला करने का संकल्प किया तो ॐ अर्हम से हॉल गूँज उठा । तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेशजी सिंघवी ने श्रावक समाज की तरफ़ से तपस्वी भाई-बहिनों का अभिवादन किया ।
तप की सौरभ से महक उठा डोंबिवली तेरापंथ भवन: शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी

