मुंबई:अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी फिल्म ‘तूफान’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए, जिससे उन्हें हाथों में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। फरहान ने शनिवार को अपनी एक्स-रे रिपोर्ट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर इसकी जानकारी दी।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘ये मेरी पहली बॉक्सिंग इंजरी है, मेरे हेमेट (कलाई के पास का हिस्सा) में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है।’
इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फरहान 6 साल बाद मेहरा के साथ काम कर रहे हैं। पिछली बार दोनों ने दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में साथ काम किया था। बता दें कि ‘तूफान’ में वह एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं।
अभी हाल ही में फरहान की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। प्रियंका ने 3 बाद बॉलीवुड फिल्म की, लेकिन फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
‘तूफान’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए फरहान अख्तर

