नई दिल्ली:इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई रिकॉर्ड चार मुलाकातों के बाद बुधवार की टू प्लस टू वार्ता हुई। इस वार्ता के लिए विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अपने समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। पहली टू प्लस टू वार्ता पिछले साल सितंबर में नई दिल्ली में हुई थी।
उधर, टू प्लस टू वार्ता को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा कि भारत अमेरिका का बहुत महत्वपूर्ण दोस्त है। जिससे पर बड़ी समस्याओं के समाधान में भरोसा कर सकते हैं।
मोर्गन ने कहा- जब आपके ऐसे महत्वपूर्ण संबंध होते हैं, तो सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होती है वो चाहबे चीन, रूस या फिर नॉर्थ कोरिया हो। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने आगे कहा- हमारे पास कई सारे मुद्दे हैं, जैसे- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दे। लेकिन, सबसे खास बात ये है कि दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्रों के बीच कई मुद्दों पर बात हो रही है।
उन्होंने कहा कि यह भारत और अमेरिका के बीच संबंधों के महत्व को जाहिर करता है।

