तिरुपुर। तेरापंथ युवक परिषद तिरुपुर में सार संभाल यात्रा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलकारी नवकार मंत्र से हुआ, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात तेयुप के उत्साही सदस्यों द्वारा विजय गीत का भावपूर्ण संगान किया गया, जिसने सभी के मन में उमंग और आत्मगौरव का संचार किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन श्री संदीप मुथा द्वारा अत्यंत श्रद्धा और भावनात्मक गहराई के साथ किया गया। गत बैठक की कार्यवाही का संक्षिप्त और स्पष्ट वाचन तेयुप मंत्री श्री रोहित डागा ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य श्री जयसिंह कोठारी द्वारा दिया गया, जिसमें अतिथियों के प्रति हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया गया। विशेष सम्मान समारोह में आगंतुक शाखा प्रभारी श्री संतोष सेठिया, अभातेयूप से श्री संदीप मुथा, श्री सोनू डागा एवं श्री राहुल बरडिया एवम मदुरै से समागत MBDD एवं नेत्रदान के तमिलनाडु प्रभारी श्री राज नाहटा , का गरिमामय सम्मान किया गया। इसके उपरांत तेयुप तिरुपुर मंत्री द्वारा परिषद् की विविध गतिविधियों की जानकारी साझा की गई, जिसमें शामिल थे:
किशोर मंडल अधिवेशन,मासिक तेरस पर भिक्षु संध्या आयोजन, जैन संस्कार विधि के प्रेरक कार्य, मंत्र दीक्षा आयोजन, प्रीति पात्र योजना की सराहनीय पहल, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विचार अभिव्यक्ति सत्र में शाखा प्रभारी श्री संतोष सेठिया ने दक्षिणांचल दायित्व बोध सम्मेलन में सहभागिता,MBDD 2.0 – 15 कैंप का आयोजन, सम्यक दर्शन कार्यशाला, CPS का आयोजन ,राष्ट्रीय अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी, नेत्रदान में और जागरूकता लाने का प्रयास अभातेयुप से निर्देशित सभी कार्य करने का प्रयास करें।।श्री संतोष सेठिया जी ने कार्यक्रमों को सुगमता से संचालित करने की रणनीतियों को विस्तारपूर्वक समझाया । श्री सोनू डागा, श्री चेतन बरडिया , श्री संदीप मुथा ने भी अपने प्रेरक विचार साझा किए। अंत में मंत्री श्री रोहित डागा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थितजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में तेयुप एवं समाज के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को सफल और स्मरणीय बना दिया।
तिरुपुर में तेयुप की सार संभाल यात्रा

