नई दिल्ली:जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से फरलो मिल गई है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक ने कहा है कि अजय चौटाला को फरलो दिया गया है और वह आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आएंगे। उन्हें दो सप्ताह की छुट्टी दी गई है। अजय चौटाला को यह फरलो जेल में अच्छे आचरण के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि अजय चौटाला और उनके पिता ओम प्रकाश चौटाला दोनों शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।
अजय चौटाला को फरलो दिए जाने का ऐलान जेजेपी द्वारा हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा के बाद आया है। दुष्यंत चौटाला नई खट्टर सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। मनोहर लाल खट्टर रविवार को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
तिहाड़ में बंद दुष्यंत के पिता अजय चौटाला को मिला फरलो

