सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ठंड के चलते यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 20 दिसंबर तक बंद किए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ठंड के चलते यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 20 दिसंबर तक बंद किए

Last updated: December 19, 2019 10:06 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने भारी ठंड के कारण प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज 20 दिसंबर तक बंद कर दिए हैं। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने हिंदुस्तान को बताया कि पूरे प्रदेश में शीत लहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाली यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। इन परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जानकारी देते बताया कि आगामी 2 दिनों तक शीत लहरी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे ताकि स्कूली बच्चों को शीत लहरी से बचाया जा सके। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह ने भी आदेश दिए कि जिले के कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 19 और 20 दिसंबर को बंद रहेंगे।

गोण्डा और श्रावस्ती में तापमान 6 डिग्री पहुंचा
अवध क्षेत्र में बुधवार को गलन और बढ़ गई। गोण्डा और श्रावस्ती जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया। श्रावस्ती, गोण्डा और अम्बेडकरनगर में कुछ छात्राओं के ठंड से बेहोश होने की खबर है। अम्बेडकरनगर न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वाराणसी का पारा और लुढ़का, न्यूनतम तापमान 8.4 पर
उत्तर-पश्चिम की बर्फीली हवा से वाराणसी समेत पूर्वांचल में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान पहली बार लुढ़कर 10 के नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान  भी गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। अधिकतम तापमान औसत से 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम है। आज तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CAA पर शिवसेना का कांग्रेस को सख्त संदेश: हम UPA के साथ नहीं
Next Article रोहित 8 बार 150+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?