By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ठाणे तेरापंथ भवन में साध्वी श्री अणिमा जी एवं साध्वी वृन्द का हुआ मंगल चातुर्मासिक प्रवेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ठाणे तेरापंथ भवन में साध्वी श्री अणिमा जी एवं साध्वी वृन्द का हुआ मंगल चातुर्मासिक प्रवेश

Last updated: July 11, 2019 4:20 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

ठाणे: जैन धर्म में चार महीनों के वर्षावास यानी चातुर्मास का बड़ा ही महत्व है। यही वजह हैं की इन्ही चार महीनों के दौरान जप, तप और आराधना के लिए जैन संतों का चातुर्मासिक प्रवेश होता हैं। इसी कड़ी में आध्यात्मिक पावस प्रवास 2019 शांतिदूत, युवा मनीषी आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमा जी, साध्वी मंगल प्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द का भव्य सद्भावना रैली के साथ तेरापंथ भवन ठाणे के प्रांगण में प्रवेश के साथ हुआ।
साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने कहा कि आज के दिन श्रद्धा एवं समर्पण का सैलाब बह रहा हैं। त्याग तपस्या जिनके रोम रोम में बसी रहती है उन्ही का कल्याण होता हैं। साध्वी श्री डॉ. मंगल प्रज्ञा जी ने श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए फ़रमाया कि तेरापंथ धर्म संघ एक अनुशासन के साथ चलता हैं। मैं ये समझती हूं कि अनुशासन राजनीति और बाकी संस्थाओं में आ जाये तो सब अपने आप में सफल हो जाये।
ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल ने कहा कि हमें धर्म संघ की प्रबुद्ध सतियों का चातुर्मास प्राप्त हुआ हैं। समस्त ठाणे तेरापंथ समाज अपने आप को शौभाग्यशाली मानता हैं। साथ ही इस सुनहरे अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवे। मैं गुरुदेव के प्रति कृतग्यता ज्ञापित करता हूँ कि उन्होंने साध्वी श्री अणिमा जी, साध्वी मंगल प्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द का चातुर्मास हमें प्रदान किया।
साध्वी श्री यशा प्रभा जी, साध्वी श्री मैत्री प्रभा जी एवं साध्वी श्री समत्व्यशा जी ने सुंदर नाटिका के माध्यम से श्रावक समाज का मार्गदर्शन किया। पूर्व खासदार संजीव नाईक इस अवसर पर विषेश रूप से उपस्थित थे। पूर्व खासदार संजीव नाईक ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी के आगमन की ख़बर समाज में ऊर्जा का संचार कर चुकी हैं। साध्वी श्री अणिमा जी एवं साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी का मार्गदर्शन मिलना हरा शौभाग्य हैं। स्थानीय विधायक जितेंद्र आहवाड की भी उपस्थिति रही।
ठाणे, भांडुप, भिवंडी, ऐरोली और मुलुंड की महिला मंडल की महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। कन्या मंडल ने सुंदर नाटिका के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया। नव वधुओं ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। इस पावन अवसर पर विमल गादिया, मुलुंड सभा अध्यक्ष राकेश टुकलिया, ठाणे महिला मंडल संयोजिका सिमा सांखला, प्रवीण डांगी, लक्ष्मीलाल सिंघवी, पवन ओस्तवाल, निर्मल कुमठ, रेखा बाफना, प्रतिभा चोपड़ा, कोपरी तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना, ठाणे वेस्ट तेयुप कमलेश दुग्गड़, ठाणे सेंट्रल तेयुप अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल, महेंद्र सींघवी, मुम्बई महिला अध्यक्षा जयश्री बडाला, राजेन्द्र कुमठ ने अपने भाव व्यक्त किए।
इस अवसर पर विशेष तौर पर मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी, मदन तातेड़, विमल सोनी, महेंद्र वागरेचा, अभय जैन, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, अभयराज चोपड़ा, नवरत्न दुग्गड़, राजेन्द्र कुमठ, अणुव्रत समिति मुम्बई कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, मनोहर कच्छारा, छितर मल सिंघवी, अर्जुन चौधरी, अरुण ढिलड़िया, कमलेशदुग्गड, भाविन भंसाली, विकास आच्छा, राजेश भटेवरा, देवेन पुनमिया, हितेश मेहता, कमलेश चंडालिया, गिरीश सिसोदिया, बिनोद कोठारी, ललित कोठारी, अमृत श्रीश्रीमाल, नरेश बाफना, विकास डूंगरवाल, विमल दुग्गड़, पवन बापना, अशोक सिंघवी, राजेश बड़ाला, नवरत्न, संजय, राकेश, दुग्गड़, सुदर्शन, ललित, राजेश, पंकज बाफना, अशोक महेंद्र मांडोत अरविंद डूंगरवाल विमल दिलीप गादिया, महावीर डूंगरवाल,जगदीश बाफना,सुमित दुग्गड़, संजय बाफना, उदय परमार, हंसमुख श्री श्रीमाल, महेंद्र पुनमिया, अर्जुन सिंघवी, तेयुप ठाणे (सेंट्रल), निर्मल ओस्तवाल, चिराग इंटोदिया, रमेश सोनी, डॉ. सुंदर इंटोदिया, पवन ओस्तवाल, प्रवीण डांगी, सुभाष हिंगड़, मनोहर कोठारी, मनोहर कच्छारा, नीरज बोथरा, अरविंद हिंगड़, प्रकाश वागरेचा, महेंद्र वागरेचा, राजेंद्र कुमठ, मुकेश डांगी, नवनीत नौलखा, प्रकाश पामेचा, निर्मल श्री श्रीमाल, मुकेश धाकड़, अशोक जी बोहरा आदि की उपस्थिति रही। इस आयोजन के प्रयोजक स्व. संपतलाल जी, स्व. सम्पती बाई कुमठ , निर्मल, मंजू कुमठ, राजेन्द्र, नीतू कुमठ परिवार थामला ठाणे था। कार्यक्रम में जयंतीलाल बरलोटा ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांकरिया मणिनगर (अहमदाबाद) में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश व स्वागत कार्यक्रम 
Next Article डोम्बिवली तेरापंथ भवन में शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी का भव्य चातुर्मासिक प्रवेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?