सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ठाणे में मासखमण, सिद्धितप, कंठितप अनुमोदना कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ठाणे में मासखमण, सिद्धितप, कंठितप अनुमोदना कार्यक्रम

Last updated: August 27, 2019 2:51 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

ठाणे। साध्वी श्री आणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में मासखमण तप साधिका डिम्पल दिलीप गोगड, सिद्धितप साधिका हेमा शैलेश कोठारी, कंठीतप साधिका रेखा प्रदीप धोका एवं रेखा सुरेश मोटावत का तप अनुमोदना का कर्यक्रम आयोजित हुआ।
साध्वी श्री आणिमाश्रीजी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा तपस्या वह औषधि है, जो जीवन मे सहजता, स्वस्थता का अवतरण कर देती है। तपस्या से जब व्यक्ति का अन्तर्मन अनुप्राणित होता है, तब आंनद की अनुभूति का द्वार उद्घाटित हो जाता है। तप के तेज से तपस्वी का मुखमंडल तेजोदीप्त हो जाता है। तपस्वी का आत्मबल, संकल्प बल, साधु साध्वियों की प्रेरणा पारिवारिक जनों का आत्मिक सहयोग ये तीनों धाराएं जब एक साथ मिलती है, तब मासखमण जैसी तपस्याओं की अनुमोदना का अवसर प्राप्त होता है। प्रत्येक तपस्वी अपने मन को मजबूत बनाकर ही तपस्या करने वालो की कतार में खड़ा हो सकता है। डिम्पल, रेखा, हेमा, रेखा ने तपस्या करके नया कीर्तिमान बनाया है। तपस्वी बहनें तप के क्षेत्र में गति-प्रगति करती रहे।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने कहा तपस्या जैन धर्म का प्राण तत्व है। तप से प्राणों को पोषण मिलता है। तप से आत्मिक आभा निखरती है। आलौकिक होता है – तपस्वी का व्यक्तित्व। तपस्या का लक्ष्य सिर्फ कर्म निर्जरा है। चारों तपस्वी बहनों ने मासखमण, सिद्धितप एवं कंठितप करके कर्म निर्जरा के महापथ पर गतिमान हुई है। आगे बढ़ती रहे, मंगलकामना।
साध्वी कर्णिकाश्रीजी, साध्वी सुधाप्रभाजी, साध्वी स्मतव्यशाजी व साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने साध्वी आणिमाश्रीजी द्वारा रचित गीत का संगान कर तपस्वियों के तप की अनुमोदना की एवं विशाल परिषद को तप के क्षेत्र में बढ़ने की प्रेरणा दी।
किशोरमंडल की संयोजक यश धोका, शिल्पा धोका, नवरत्न कोठारी, टी.पी.एफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सलिल लोढा, जयवीर गोगड़ और माला जैन ने विचार रखे।
ठाणे महिला मंडल ने तप अनुमोदना गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री जितेंद्र बरलोटा ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी से मिलीं वर्ल्ड चैंपियन सिंधु, प्रधानमंत्री बोले- आप देश की शान हैं
Next Article आज बनाएं टेस्टी मूंग दाल के कबाब
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?