ठाणे। आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वीश्रीजी अणिमाश्रीजी व मंगलप्रज्ञाजी एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में ठाणे तेरापंथ भवन माझीवाङा में तेरापंथी सभा ठाणे के तत्वावधान में महिला मंडल ठाणे द्वारा ज॔बू स्वामी के जीवन वृत्तांत की शानदार प्रस्तुति दी गयी।साध्वीश्रीजी मैत्रीप्रभाजी ने महिलाओं को इतनी अच्छी तैयारी करवाई कि ऐसा लग रहा था महिला मंडल ने प्रत्येक पात्र को मानो जीवंत कर दिया हो । जंबू स्वामी के राग से वैराग की ओर प्रस्थान व अपने माता-पिता, आठो रानियों, प्रभव और उसके साथियों सहित सुधर्मा स्वामी के पास दिक्षित होने के नाटकीय मंचन को देखकर परिषद भावविभोर हो गयी ।परिसंवाद में मूख्य भूमिका (जंबू स्वामी) हर्षा श्रीश्रीमाल ने निभाई ।
साथ ही प्रिया मूथा,चेतना नोलखा, रंजना बाफना, सीमा वागरेचा, दीपमाला दुग्गङ, नीलम श्रीश्रीमाल, यशा भंसाली, मोनाली श्रीश्रीमाल, भारती सिंघवी, उषा बाफना, मीना दुग्गङ, दिव्या सांखला इन सभी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया ।
संचालन व आभार ज्ञापन भारती ओस्तवाल ने किया ।
मंच सज्जा में मीनाक्षी श्रीश्रीमाल, रमीला बङाला, सीमाजी साखला नीलमजी सिंघवी संजयजी दुग्गङ आदि का सहयोग प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्रीमान देवीलालजी श्रीश्रीमाल, मंत्री जितेन्द्रजी बरलोटा, सिरियारी संस्थान के मंत्री निर्मलजी श्रीश्रीमाल चारों युवक परिषद के अध्यक्ष कमलेशजी दुग्गङ, नरेशजी बाफना निर्मलजी ओस्तवाल, सूनीलजी काठेङ,मुबंई कार्यसमिति सदस्य सुनिताजी चोपङा प्रतिभाजी चोपङा संयोजिकाएँ निर्मलाजी सोनी, सीमाजी साखला, शोभाजी झाबक प्रिया मूथा व सहसंयोजिकाओं की गरिमामय उपस्थिति रही ।
ठाणे में जम्बू स्वामी के जीवन वृत्तांत की शानदार प्रस्तुति

