ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का बहु आयामी कार्यक्रम जैन संस्कार विधि हर कार्य मे आयोजित हो रहा है। इसी उपक्रम में ठाणे ज्ञानशाला में जैन संस्कार विधि से जन्म दिन मनाया गया।
आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में ज्ञानशाला में जैन संस्कार विधि से जन्म दिन मनाया गया। साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने ज्ञानशाला के बच्चो को प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा यह बहुत ही सुंदर उपक्रम है इससे बच्चो में त्याग और संकल्प लेकर नये वर्ष में नई ऊर्जा के साथ आध्यात्मिकता की और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जैन संस्कार के रूप में श्री विमलजी गादिया एवं जितेन्द्रजी बरलोटा ने पूरे विधि विधान से कार्यक्रम को संपादित किया। जिनका जन्म दिन था उन्होंने 1 वर्ष के लिए संकल्प लेकर इस वर्ष को मंगलमय बनाया। जिनका जन्म दिन था उनके माता पिता ने स्वेच्छा से ज्ञानशाला में विसर्जन राशी प्रदान की। इस कार्यक्रम में उपासिका प्रतिभा चोपड़ा, ज्ञानशाला संयोजक श्री सुभाष हिंगड़,मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती भारती सिंघवी, जोन सहसंयोजिका निशा भटेवरा,नीरज बोथरा,ललित कोठारी एवं सभी प्रशिक्षिकाओ का विशेष सहयोग रहा।

ठाणे ज्ञानशाला में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण

