मुंबई। अभातेयुप युवा वाहिनी के तत्वाधान में विक्रोली तेयुप के 12 सदस्यों की तीन दिवसीय रास्ते की सेवा व गुरुदर्शन यात्रा 23 फरवरी को महाराष्ट्र कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित कोगोनोली गांव से प्रारंभ होकर 25 फरवरी को कोल्हापुर में लगभग 24 km विहार के साथ समाप्त हुई l
प्रकाश जी सिंघवी ने आचार्य श्री को विक्रोली में चल रही तेरापंथ समाज की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया अभातेयुप के क्षेत्रय प्रभारी नरेश जी चपलोत ने विक्रोली तेयुप द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी चाहे व तपोयग , जैन सामयिक फेस्टिवल या ब्लड डोनेशन या अन्य कोई अभातेयुप के आयाम हो विक्रोली तेयुप हमेशा प्रयासरत रहती है।
साध्वी प्रमुखा श्री जी ने भी सेवा का समय दिया व सामयिक का संकल्प करवाया lयात्रा में सभा अध्यक्ष प्रकाशजी सिंघवी , नवनीतजी चौधरी , तनसुखजी छाजेड़ , तेयुप अध्यक्ष संजय गुंदेचा , उत्तम चौधरी, देवेंद्र भंडारी , अशोक रांका , सुरेंद्र चिपर्ड , कमलेश बड़ोला , नरेश पोखरना , संजय बोरदिया , दीपक सूर्या व मंजू चौधरी ओर सुधा छाजेड़ की उपस्थिति थी
तेयुप विक्रोली की त्रिदिवसीय गुरु शरणम यात्रा पूर्ण हुई

